हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs RR: एक ही गेंद पर दो बार आउट दिए गए Dhruv Jurel, फिर भी नहीं छोड़ा मैदान, अंपायर को हुआ गलती का एहसास

Dhruvl Jurel: ध्रुव जुरैल को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक ही दिन पर दो बार आउट करार दिया गया। हालांकि, इसके बावजूद भी उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Dhruv Jurel

Dhruv Jurel RCB vs RR: चिन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान के रजवाड़े 9 विकेट गंवाकर 194 रन ही बना सके। ध्रुव जुरैल ने राजस्थान की नैया को पार लगाने का खूब प्रयास किया और अंतिम ओवरों में 34 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, मैदान पर जुरैल के साथ ऐसी घटना घटी, जो इससे पहले आईपीएल के इतिहास में शायद ही किसी बल्लेबाज के साथ घटी होगी। एक ही गेंद पर जुरैल को दो बार आउट करार दिया गया, लेकिन फिर भी उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। क्या है पूरा मामला आइए आपको विस्तार से समझाते हैं।

2 बार आउट फिर भी मैदान पर डटे रहे जुरैल

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का 10वां ओवर क्रुणाल पांड्या फेंक रहे थे। ओवर की चौथी गेंद ध्रुव जुरैल के पैड पर आकर लगती है और पूरी आरसीबी टीम जोरदार अपील करती है। अंपायर अपनी उंगली उठा देते हैं और राजस्थान के बल्लेबाज को आउट करार दिया जाता है। जुरैल तुरंत रिव्यू का इस्तेमाल करते हैं और फैसला थर्ड अंपायर के पास पहुंचता है। रिप्ले में जुरैल का बल्ला गेंद से टच होता हुआ दिखाई देता है। थर्ड अंपायर ऑन फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलने को कहते हैं। हालांकि, ऑन फील्ड अंपायर फिर से जुरैल को आउट करार दे देते हैं। यह देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। मगर अंपायर को तुरंत अपनी गलती का एहसास होता है और वह जुरैल को नॉटआउट बताते हैं।

राजस्थान को मिली हार

ध्रुव जुरैल जब तक क्रीज पर खड़े थे तब तक राजस्थान रॉयल्स की जीत लगभग तय लग रही थी। हालांकि, पारी के 19वें ओवर में जुरैल के आउट होते ही मैच पूरी तरह से पलट गया। 7 गेंदों के अंदर राजस्थान ने अपने अगले चार विकेट गंवा दिए। इस तरह आरसीबी हारी हुई बाजी को पलटने में सफल रही। गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से हेजलवुड ने 33 रन देकर चार विकेट चटकाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola