Dharmendra favourite Cricketer: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. 24 नवंबर 2025 को उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया. दिग्गज कलाकार ने मुंबई में आखिरी सांस ली. लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे. उन्हें 12 नवंबर को ही कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. आपको बता दें कि धर्मेंद्र का क्रिकेट की दुनिया से पुराना नाता रहा है. वह भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को अपना बेटा भी मानते थे.
इस भारतीय क्रिकेटर को अपना बेटा मानते थे धर्मेंद्र
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी एक क्रिकेट फैन थे. वो महान बल्लेबाज को अपने बेटे की तरह मानते थे. बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की कुछ दिन पहले मुलाकात सचिन तेंदुलकर से हुई थी. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को अपना बेटा भी बताया था.
धर्मेंद्र की एक बार फ्लाइट में सचिन तेंदुलकर से मुलाकात हुई थी. इसकी तस्वीर भी धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था कि “देश का गर्व, फ्लाइट में अचानक सचिन से मुलाकात हुई… सचिन हमेशा मेरे प्यारे बेटे की तरह महसूस होता है… लंबी उम्र जियो सचिन… प्यार.”
सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं. वह अपने जमाने के ऐसे बल्लेबाज थे, जब वह आउट होते थे तो फैंस टीवी बंद कर देते थे. सचिन ने साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित या पंत नहीं… केएल राहुल ही क्यों बने टीम इंडिया के वनडे कप्तान? 3 कारणों से गंभीर-अगरकर ने दी जिम्मेदारी!
सिनेमा के एक युग का अंत
धर्मेंद्र का जाना हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत माना जा रहा है. 24 नवंबर को ही उनकी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ का मोशन रिलीज हुआ था. पिछले एक महीने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि इसके बाद भी वह बच नहीं पाए और दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से बॉलीवुड को बड़ा नुकसान हुआ है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘ट्रेविस हेड बनने के चक्कर में…’ ऋषभ पंत की लापरवाही ने बिगाड़े फैंस के सुर, सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines