Dhammika Niroshana Dead: श्रीलंका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व क्रिकेटर की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन को उनके बच्चों और पत्नी के सामने गोली मारी, जिससे क्रिकेटर की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अम्बालांगोडा में उनके घर पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।
स्थानीय पुलिस ने दी जानकारी
रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि धम्मिका निरोशन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चलाई, जिससे धम्मिका निरोशन की जान चली गई। अभी तक पुलिस अज्ञात व्यक्ति को पकड़ नहीं पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर धम्मिका निरोशन को क्यों मारा गया?
ये भी पढ़ें:- हार्दिक को छोड़, बेटे अगस्त्य को लेकर कहां गईं नताशा? सामने आया नया Video
उतना खास नहीं रहा था धम्मिका निरोशन का करियर
धम्मिका निरोशन बाएं हाथ के अच्छे तेज गेंदबाज थे। हालांकि उनको कभी श्रीलंका की सीनियर क्रिकेट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। धम्मिका निरोशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 19 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए में 8 मैच खेले थे, इन 8 मैचों में उनके नाम 5 विकेट दर्ज थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: महज एक सीरीज के बाद ही इन 2 खिलाड़ियों की Team India से हो सकती है छुट्टी
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान के साथ होगा पहला मैच; यहां देखें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
4 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
5 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
5 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
6 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
7 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines