बाउंड्री लाइन पर खेला गया 'अनोखा' खेल, फील्डर की फुर्ती से हो गया चमत्कार! यह बवाली कैच मिस तो नहीं किया?
Dewald Brevis Catch: पंजाब किंग्स के खिलाफ डेवाल्ड ब्रेविस ने बाउंड्री लाइन पर हैरतअंगेज कैच लपका।
Edited By Shubham Mishra

Dewald Brevis
Edited By Shubham Mishra

Dewald Brevis
Dewald Brevis Catch: टी-20 क्रिकेट में मैदान पर फील्डर्स को सुपरमैन बनते हमने और आपने कई बार देखा है। आईपीएल में कई ऐसे कैच लपके जाते हैं, जिनका रिप्ले बार-बार देखने को जी चाहता है। मगर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने तो मानो बाउंड्री लाइन पर चमत्कार सा कर दिखाया। ब्रेविस ने बाउंड्री पर गेंद के साथ कई सेकंड तक ऐसा अनोखा खेल खेला, जिसे देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई। बाउंड्री पार जा रही गेंद को किस तरह से सीएसके के फील्डर ने कैच में तब्दील कर दिया यह देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर ब्रेविस के धांसू कैच का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पंजाब किंग्स की पारी के 18वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस ने यह अनोखा कारनामा करके दिखाया। रविंद्र जडेजा की गेंद को शशांक सिंह ने उड़ाकर खेला। बॉल को पहली नजर में देखकर लगा कि गेंद बाउंड्री पार जाकर ही रुकेगी। हालांकि, बाउंड्री और गेंद के बीच में ब्रेविस किसी सुपरमैन की तरह आ गए। ब्रेविस ने पहले गेंद को पकड़ा, लेकिन अपने पैर का बैलेंस बिगड़ता देख उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया।
WHAT. A. CATCH 🔥
An absolute stunner from Dewald Brevis at the boundary😍
Excellent awareness from him 🫡
Updates ▶ https://t.co/eXWTTv7Xhd #TATAIPL | #CSKvPBKS | @ChennaiIPL pic.twitter.com/CjZgjdEvUQ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2025
अब दूसरी बार ब्रेविस ने हवा में रहते हुए ही गेंद को पकड़ा और अपना पैर नीचे आने से पहले ही बॉल को फिर से ऊपर की तरफ फेंक दिया। ब्रेविस का एक पैर बाउंड्री लाइन के अंदर था और एक बाहर। गेंद को चेन्नई के फील्डर ने अब तीसरी बार हवा में फेंका और आखिरकार कैच को एकदम कूल रहते हुए पूरा कर लिया। ब्रेविस का यह फील्डिंग एफर्ट देख चेपॉक के मैदान पर हर कोई उनका मुरीद हो गया।
चेपॉक में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा अंदाज में 4 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही सीएसके का आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 190 रन लगाए। सैम करन ने 47 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 88 रन ठोके। हालांकि, इस लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 72 रन ठोके। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 54 रन जड़े।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: