Dewald Brevis no-look Six: ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस इन दिनों इंग्लैंड में खेली जा रहे द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट में तहलका मचा रहे हैं. रविवार को बर्मिंघम फीनिक्स और लंदन स्पीरिट के बीच खेले गए मुकाबले में ब्रेविस ने ऐसा जबरदस्त शॉट लगाया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ब्रेविस ने शानदार ‘नो-लुक’ यानी बिना देखे 97 मीटर का छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
डेवाल्ड ब्रेविस के नो-लुक सिक्स से दुनिया हैरान
द हंड्रेड में रविवार, 9 अगस्त को खेले गए मुकाबले में लंदन स्पिरिट ने बर्मिंघम फीनिक्स के 7 विकेट से जीत दर्ज की. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लंदन स्पिरिट की टीम ने सिर्फ 82 गेंदों में 166/3 रन बनाकर 18 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया. टीम की इस जीत के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस और लियाम लिविंगस्टोन रहे. ब्रेविस ने 31 गेंदों में नाबाद 55 रन की शानदार पारी खेली.
अपनी पारी के दौरान ब्रेविस ने एक 97 मीटर का नो लुक छक्का जड़ा, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने पारी की 36वीं गेंद यह कारनामा किया. ब्रेविस ने रेहान अहमद की गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर जोरदार शॉट लगाया और गेंद सीधे बाउंड्री पार जाकर गिरी. उन्होंने शॉट लगाने के बाद गेंद को देखा तक नहीं. ब्रेविस के नो लुक सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनका यह अनोखा अंदाज फैंस का काफी पंसद आ रहा है.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: 9 साल बाद गॉल में दिखेगा ऐसा नजारा, टेस्ट मैच पर टिकी सबकी नजरें
लिविंगस्टोन ने भी जड़ा 104 मीटर का छक्का
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंदन स्पिरिट की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 10 रन के स्कोर पर टीम ने जॉनी बेयरस्टो का विकेट गंवा दिया. इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन और डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर 103 रनों की शानदार साझेदारी की और मैच का रुख लंदन स्पिरिट की तरह मोड़ दिया. इस दौरान लिविंगस्टोन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में 66 रन ठोक दिए. लिविंगस्टोन ने अपनी पारी के दौरान 104 मीटर का गगनचुंबी छक्का भी जड़ा. ब्रेविस और लिविंगस्टोन की विस्फोटक पारियों के दम पर लंदन स्पिरिट ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ लंदन स्पिरिट ने अपना अभियान 7वें स्थान पर समाप्त किया, जबकि बर्मिंघम फीनिक्स 8वें स्थान पर रहा. दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने वार्म-अप मैच की दूसरी पारी में क्यों नहीं की गेंदबाजी? कोच साईराज बहुतुले ने बताई असली वजह
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
23 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
53 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines