RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की हार के लिए क्या अंपायर जिम्मेदारी? डेवाल्ड ब्रेविस के साथ चिन्नास्वामी के मैदान पर हुई बेईमानी? कुछ इन्हीं तरह के सवाल सोशल मीडिया पर गूंज रहे हैं। आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रनों से हरा तो दिया, लेकिन ब्रेविस के विकेट को लेकर बवाल मचा हुआ है। मैच की पहली ही गेंद ब्रेविस के पैड पर आकर लगी और उन्हें ऑन फील्ड अंपायर द्वारा आउट करार दे दिया गया। ब्रेविस ने जब तक जडेजा के साथ बातचीत करके डीआरएस लेने का फैसला किया तब तक अंपायर के अनुसार रिव्यू लेने का समय निकल चुका था। मगर स्क्रीन पर कहीं टाइमर चलता हुआ शो तक नहीं हुआ। जडेजा अंपायर से बहस करने के दौरान इसी बात को लेकर झल्लाए हुई भी दिखाई दिए।
ब्रेविस संग हुई बेईमानी?
अब हुआ यूं कि लुंगी एनगिडी की बॉल ब्रेविस के पैड पर आकर लगी और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। ब्रेविस का ध्यान अंपायर के फैसले पर गया ही नहीं और वह रन लेने में मशगूल नजर आए। जब ब्रेविस को इस बात का एहसास हुआ, तो वह जड्डू संग बातचीत करने लगे। रिव्यू लेने का फैसला लिया गया और अंपायर से इसकी मांग ब्रेविस द्वारा की गई। मगर ऑन फील्ड अंपायर ने ब्रेविस को साफ शब्दों में कह दिया कि डीआरएस का समय निकल चुका है। अब सवाल यह था कि डीआरएस को लेने के लिए स्क्रीन पर चलने वाला टाइमर क्यों नजर नहीं आया? टाइमर अगर स्क्रीन पर चल रहा होता, तो बल्लेबाज रिव्यू लेने में जल्दबाजी दिखाता। स्टॉप वॉच को देखकर ब्रेविस डीआरएस लेने का फैसला शायद समय रहते हुए कर पाते।
टाइमर के ना चलने की वजह से ब्रेविस को पता भी नहीं लगा और रिव्यू लेने का समय भी निकल गया। जडेजा इसी बात को लेकर अंपायर से भिड़ते हुए भी दिखाई दिए। हालांकि, अंपायर अपने निर्णय पर अटल रहे और ब्रेविस को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा। रिप्ले में यह साफतौर पर दिखाई दिया कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी।
ब्रेविस का विकेट बन गया टर्निंग पॉइंट
डेवाल्ड ब्रेविस के विकेट ना पूरे मैच की कहानी को ही मानो पलटकर रख दिया। ब्रेविस के जीरो पर आउट होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के लिए जोर तो पूरा लगाया, लेकिन बाजी आरसीबी के हाथ ही लगी। माही की सेना लक्ष्य से 2 रन दूर रह गई। 45 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे जडेजा, एमएस धोनी और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आखिरी ओवर में उतरे शिवम दुबे भी सीएसके की हार को मिलकर नहीं टाल सके।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines