Australia vs South Africa 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच केर्न्स में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। टी20 फॉर्मेट में लगातार ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 5 मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 5-0 से हराया था। वहीं तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने एकबार फिर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया था। वहीं इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
ब्रेविस ने तोड़ा कोहली का खास रिकॉर्ड
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने 26 गेंदों पर सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल था। इस पूरी सीरीज में डेवाल्ड ब्रेविस का प्रदर्शन शानदार रहा था। वहीं उनके बल्ले से तीन मैचों में 14 छक्के भी निकले।
इसके साथ ही अब डेवाल्ड ब्रेविस टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था। विराट कोहली ने 10 पारियों में 12 छक्के लगाए थे।
ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता मैच
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे। उनकी इस शानदार पारी के चलते मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:-द हंड्रेड में बना इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, नीता अंबानी की टीम ने मचाया कोहराम
संबंधित खबरें
'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
21 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines