Devon Conway ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0 से पिछड़ रही न्यूजीलैंड टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। कॉनवे जल्द ही पिता बनने वाले हैं और इसी वजह से वह तीसरे टेस्ट को मिस करेंगे। कॉनवे की जगह पर कीवी टीम में मार्क चैपमैन की एंट्री हुई है, जो सीरीज का आखिरी टेस्ट खेलेंगे। दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को इंग्लिश टीम के हाथों 323 रन से बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा था।
डेवोन कॉनवे हुए बाहर
टेस्ट सीरीज पहले ही गंवा चुकी न्यूजीलैंड टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सीरीज का लास्ट मैच खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। कॉनवे की वाइफ जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसके चलते कीवी ओपनर तीसरे टेस्ट को मिस करेगा। कॉनवे की जगह पर न्यूजीलैंड टीम में मार्क चैपमैन की एंट्री हुई है। हालांकि, दूसरे टेस्ट में कॉनवे का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था और वह दोनों ही पारियों में सस्ते में पवेलियन लौटे थे। पहली इनिंग में कॉनवे के बल्ले से सिर्फ 11 रन निकले थे, तो दूसरी पारी में वह अपना खाता तक नहीं खोल सके थे।
न्यूजीलैंड का हाल बेहाल
अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कीवी टीम का हाल बेहाल है। टीम को पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं, दूसरे टेस्ट में भी टीम खेल के तीनों ही विभागों में बुरी तरह से फ्लॉप रही। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट को 323 रनों से अपने नाम किया। इंग्लिश गेंदबाजों के आगे कीवी बैटिंग ऑर्डर दोनों ही पारियों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। पहली इनिंग में पूरी टीम सिर्फ 125 रन बनाकर ढेर हो गई थी, जबकि दूसरी पारी में कीवी टीम बड़ी मुश्किल से 259 रन तक पहुंच सकी थी। टीम की ओर से दूसरी पारी में टॉम ब्लंडेल ही अकेले लड़ाई लड़ते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
6 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
28 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
38 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
44 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines