ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट से अचानक बाहर हुआ ये दिग्गज बल्लेबाज, बोर्ड ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के बाद कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है।

ind vs - 2024-12-09T162819.399

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट खेली जा रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर को होगा। कीवी टीम की नजर इस मैच को जीतकर सम्मान बचाने की होगी। हालांकि इस मैच में से पहले ही कीवी टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

नहीं रहा था अच्छा प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेवोन कॉन्वे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनके बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं निकली। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 21 रन बनाए थे। अब वो तीसरे टेस्ट में मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। डेवोन कॉन्वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस वजह से वो तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर मार्क चैपमैन को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

कोच गैरी स्टीड ने कही ये बात

डेवोन कॉन्वे के तीसरे टेस्ट मैच में ना खेलने पर कोच गैरी स्टीड ने कहा कि ऐसे हालात में परिवार पहले आता है। हम सभी डेवोन और उनकी पत्नी किम के लिए उत्साहित हैं। मार्क चैपमैन हाल में ही भारत के खिलाफ दौरे में टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने प्लंकेट शील्ड में 276 रन बनाए हैं और वो अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यह सबसे अच्छा समय है।

विज्ञापन

टेस्ट मैच में नहीं किया है डेब्यू

न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमैन ने अभी तक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है। वो न्यूजीलैंड के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक 26 वनडे मैचों में कुल 564 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक भी बनाया है। वहीं, 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम पर 1551 रन दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ