Devdutt Padikkal: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने की दहलीज पर खड़ी आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पडिक्कल का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में कमाल का रहा और उन्होंने 10 मैचों में 247 रन ठोके।। पडिक्कल की जगह मयंक अग्रवाल की आरसीबी के खेमे में एंट्री हुई है। मंयक आईपीएल में अब तक कुल 127 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 2661 रन ठोके हैं। वह इस लीग में एक शतक और 13 फिफ्टी जमा चुके हैं।
आरसीबी को लगा जोर का झटका
आईपीएल 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने से पहले ही जोर का झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हेमस्ट्रिंग की इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पडिक्कल का प्रदर्शन इस सीजन बल्ले से शानदार रहा। उन्होंने 10 मैचों में 247 रन ठोके। इस दौरान पडिक्कल ने दो फिफ्टी भी जमाई। नंबर तीन की पोजीशन पर पडिक्कल आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए अहम भूमिका निभा रहे थे। ऐसे में उनका टूर्नामेंट से बाहर होना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।
मयंक अग्रवाल की एंट्री
देवदत्त पडिक्कल की जगह पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे में मयंक अग्रवाल की एंट्री हुई है। मंयक पहले भी आरसीबी की ओर से खेल चुके हैं। मयंक के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव मौजूद है। वह इस लीग में अब तक 127 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2661 रन ठोके हैं। मयंक आईपीएल में एक शतक और 13 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। आरसीबी ने इस सीजन अब तक खेले 11 मैचों में से 8 में जीत का स्वाद चखा है। टीम प्वाइंट्स टेबल में अभी दूसरे नंबर पर काबिज है। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है।
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
8 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
35 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
55 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
58 mins ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines