हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिर दागदार हुआ IPL, दिल्ली पुलिस ने किया नया खुलासा, मैच से पहले हुई रेड में गैंग गिरफ्तार!

आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच में भी जुट गई है. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने IPL टिकटों की कालाबाजारी करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कालाबाजारी से जुड़े मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद 54 मैच टिकट, जिनमें 33 कॉम्प्लिमेंट्री पास बरामद किए हैं. आरोपी खुद को दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ का अधिकारी बताकर टिकटों की बिक्री ब्लैक में कर रहे थे.

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

आईपीएल की टिकटों की कालाबजारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 मई को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एसीपी/ARSC श्री संजय कुमार नागपाल के अगुवाई में दिल्ली गेट के पास जाल बिछाया और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मुकीम, गुफरान उर्फ साजिद और मोहम्मद फैसल को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से कुल 54 IPL टिकट बरामद किए गए हैं. आरोपियों के खिलाफ FIR नंबर 121/2026, दिनांक 09.05.2026, धारा 316(2)/318(2)/319/61(2)/3(5) BNS के तहत थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली में दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि कॉम्प्लिमेंट्री पास लगभग 20,000 रुपये प्रति पास और सामान्य टिकट उनके प्रिंटेड मूल्य से लगभग दोगुनी कीमत पर बेचते थे. टिकटों का प्राइस मैच की लोकप्रियता पर निर्भर करती थीं. आरोपी पूरे भारत में आईपीएल की टिकटों की कालाबजारी करते थे और जहां भी मैच होते थे, वहां हवाई यात्रा करके पहुंचते थे. वे अलग-अलग लोगों से कॉम्प्लिमेंट्री पास हासिल करते थे. इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों पर भी पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल आरोपियों को पुलिस रिमांड में लिया जा रहा है. इसके अलावा अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. गिरफ्तार हुए आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. आईपीएल के दौरान इस तरह के कई मामले पहले भी आ चुके हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola