Delhi Elections 2025: दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) पूरा जोर लगा रही है, जबकि भाजपा की कोशिश बाजी पलटने पर है। इस समय दिल्ली चुनाव का आखिरी हफ्ता चल रहा है, जिसकी वजह से सभी पार्टियों ने चुनावी मैदान में अपने स्टार प्रचारकों को उतार दिया है।
हरभजन AAP के स्टार प्रचारकों में शामिल
इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह सोमवार को दिल्ली में रोड शो करेंगे। हरभजन देश की राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन रोड शो करेंगे। वो उन चालीस स्टार प्रचारकों में शामिल हैं जो दिल्ली में पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।
इन जगहों पर रोड शो करेंगे हरभजन
उनका पहला रोड शो कृष्णा नगर में शाम 3 बजे होगा, जिसके बाद वो शाहदरा और लक्ष्मी नगर में क्रमशः शाम 4 बजे और 5 बजे एक-एक रोड शो करेंगे। विकास बग्गा कृष्णा नगर से पार्टी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा पार्टी ने जितेंद्र सिंह शंटी को शाहदरा, जबकि बीबी त्यागी को लक्ष्मी नगर से चुनावी मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG Pitch Report: तीसरे T20 में बरसेंगे रन या गिरेंगे विकेट? जानें राजकोट की पिच रिपोर्ट
कई बार सिलेक्टर्स को सुना चुके हैं हरभजन
हरभजन अकसर खिलाड़ियों के सिलेक्शन को लेकर चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते रहते हैं। उन्होंने हाल ही चैम्पियंस ट्रॉफी में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जगह नहीं मिलने पर सिलेक्टर्स की क्लास लगाई थी।
उन्होंने कहा, ‘मुझे उनके लिए बुरा लगता है। उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, लेकिन उन्होंने रन बनाए। यह पूरी तरह से सही है कि आप केवल 15 खिलाड़ियों को ही चुनें, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी बल्लेबाजी इस फॉर्मेट के अनुकूल है। उनका औसत 55-56 का है, लेकिन वे बैकअप कीपर के रूप में भी नहीं हैं। जब हम उन्हें चुनने की बात करते हैं, तो लोग पूछते हैं कि किसकी जगह? लेकिन उनकी टीम में जगह बनती है।’
यह भी पढ़ें: बैटिंग में ‘कमी’ पर काम करते दिखे विराट कोहली, रेलवे के खिलाफ रणजी मैच से पहले जमकर की प्रैक्टिस
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
20 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
27 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
46 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines