Virat Kohli बल्ले से फ्लॉप लेकिन दिल्ली के हिस्से आई बड़ी जीत, रेलवे को दी पारी से मात

Ranji Cricket: दिल्ली की टीम ने रेलवे को रणजी क्रिकेट में तीसरे दिन ही धूल चटाते हुए पारी और 19 रनों से जीत हासिल की है। इस मैच में विराट को सिर्फ एक बार बैटिंग करने का मौका मिला।

Delhi Ranji Team Virat Kohli

Delhi Ranji Team Virat Kohli

Delhi vs Railway Ranji Match: आयुष बडोनी की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने रेलवे को रणजी क्रिकेट में तीसरे दिन ही धूल चटा दी है। टीम ने मैच के दूसरे दिन पारी और 19 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में रेलवे ने पहले खेलते हुए 241 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने कप्तान बडोनी की 99 और सुमित माथुर की 86 रनों की पारी के दम पर 374 रन बनाए।

विज्ञापन

टीम को दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो सिर्फ छह रन बनाकर तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान का शिकार बने। इस तरह दिल्ली की टीम को पहली पारी में 133 रनों की लीड मिली। रेलवे की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 114 रनों पर ढेर हो गई और यह मैच पारी और 19 रनों से हार गई। दिल्ली के लिए दूसरी पारी में शिवम शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुमित माथुर बने मैन ऑफ द मैच

सुमित माथुर ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद नई दिल्ली में खचाखच भरे अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे को सांस लेने का मौका नहीं दिया और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। 27 साल के माथुर दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं ले पाए, लेकिन पहली पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए, साथ ही बल्ले से भी 86 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

114 रनों पर सिमटी रेलवे की दूसरी पारी

रेलवे की दूसरी पारी 30.5 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। दाएं हाथ के स्पिनर शिवम शर्मा ने 11 ओवरों में 33 रन देकर पांच विकेट झटके, जिसमें चार मेडन ओवर शामिल रहे। उन्होंने रेलवे के सूरज आहूजा, विवेक सिंह, मोहम्मद सैफ, कर्ण शर्मा और राहुल शर्मा के विकेट चटकाए। शिवम के अलावा दिल्ली की ओर से नवदीप सैनी, सिद्धांत शर्मा, मनी ग्रेवाल और कप्तान बडोनी को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

इस मैच में जीत दर्ज करने से अब दिल्ली के 21 पॉइंट्स हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर आ गई है। टीम ने सात मैच खेले, जिसमें से उसे दो में जीत, दो में हार जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ