हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs DC: करो या मरो मैच से दिल्ली के कप्तान ही बाहर, सामने आई ये वजह, देखें प्लेइंग 11

MI vs DC: आईपीएल 2025 का कारवां आज वानखेड़े स्टेडियम पहुंचा, जहां पर मुंबई और दिल्ली की टीम आमने सामने है।

विज्ञापन

MI vs DC: 21 मई को मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मैच करो या मरो का है। क्योंकि अगर ये मैच दिल्ली हार जाती है तो उसका सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो जाएगा। वहीं मुंबई अगर ये मैच अपने नाम करती है तो वह प्लऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ।

दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली ने टॉस जीता है और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। अक्षर पटेल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस इस मैच में दिल्ली की कप्तानी संभाल रहे हैं। अक्षर बीमार हैं। इस वजह से वह करो या मरो मुकाबले से बाहर हैं। हालांकि इस मैच में दिल्ली को अक्षर पटेल की कमी खलने वाली है। क्योंकि वह दिल्ली के लिए दोनों ही विभाग में कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे।

अक्षर के बारे में फाफ ने दी बड़ी अपडेट

फाफ डु प्लेसिस ने टॉस के बाद कहा कि अक्षर पिछले दो दिनों से बहुत बीमार हैं। आज हमें उनकी कमी खलेगी। आज हम एक अच्छी टीम के साथ खेल रहे हैं, हम इसके लिए तैयार हैं। पिछले 5-6 मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हर दिन एक नया मौका मिलता है। थोड़ा सूखा लग रहा है, हम उसका पीछा कर रहे हैं। अक्षर नहीं है, अक्षर के पास दो खिलाड़ी हैं और उसकी जगह लेना मुश्किल है। हम देखेंगे कि यह कैसे होता है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola