IPL 2025: लखनऊ के नवाबों से होगी दिल्ली के दबंगों की पहली भिड़ंत, देखें टीम का फुल शेड्यूल

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान का आगाज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। दिल्ली ने इस बार कई दमदार प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल किया है।

Delhi Capitals

Delhi Capitals

Delhi Capitals Full Schedule: क्रिकेट का त्योहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार कागज पर काफी मजबूत दिखाई दे रही है। लंबे समय बाद टीम ऋषभ पंत के बिना खेलेगी। हालांकि, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, फाफ डू प्लेसिस, जैक फ्रेजर मैकगर्क जैसे धाकड़ खिलाड़ी इस सीजन टीम को चैंपियन बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

विज्ञापन

वहीं, दिल्ली ने इस बार मेगा ऑक्शन में समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा जैसे घरेलू प्लेयर्स पर भी दांव खेला है। दिल्ली आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 मार्च से करेगी। विशाखापट्टनम में दिल्ली के दबंग आगामी सीजन में दो मैच खेलेंगे। आइए आपको बताते हैं दिल्ली की कब और किससे होगी आईपीएल 2025 में भिड़ंत।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2025 का फुल शेड्यूल

तारीख मैच स्थान
मार्च 24 (सोमवार) दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स विशाखापत्तनम
मार्च 30 (रविवार) दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद विशाखापत्तनम
अप्रैल 5 (शनिवार) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
अप्रैल 10 (गुरुवार) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु
अप्रैल 13 (रविवार) दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस दिल्ली
अप्रैल 16 (बुधवार) दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स दिल्ली
अप्रैल 19 (शनिवार) गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स अहमदाबाद
अप्रैल 22 (मंगलवार) लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
अप्रैल 27 (रविवार) दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली
अप्रैल 29 (मंगलवार) दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली
मई 5 (सोमवार) सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद
मई 8 (गुरुवार) पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला
मई 11 (रविवार) दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस धर्मशाला
मई 15 (गुरुवार) मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

हैरी ब्रूक, दुष्मंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मुकेश कुमार, मनवंत कुमार एल, अजय मंडल, करुण नायर, दर्शन नालकांडे, टी. नटराजन, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, मिचेल स्टार्क, माधव तिवारी, ट्रिस्टन स्टब्स, त्रिपुराना विजय और कुलदीप यादव।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ