Sediqullah Atal IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी चाल चली है। दिल्ली के खेमे में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज की एंट्री हुई है। नाम है सेदिकुल्लाह अटल। अटल को दिल्ली ने हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में जोड़ा है। पिछले पांच मैचों में दिल्ली को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। 11 मैच खेलने के बाद दिल्ली के अभी कुल 13 पॉइंट हैं। अक्षर पटेल की अगुवाई में खेल रही दिल्ली को बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम दो में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
दिल्ली में आया अफगानी बल्लेबाज
आईपीएल 2025 का आगाज धमाकेदार अंदाज में करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी जीत की पटरी से उतर चुकी है। पिछले 5 मैचों में से दिल्ली को सिर्फ एक में जीत मिली है। बचे हुए तीन मैचों में से अक्षर पटेल की सेना को कम से कम दो मैच जीतने होंगे। दिल्ली ने अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करने के लिए अफगानी बल्लेबाज को टीम से जोड़ा है। सेदिकुल्लाह अटल की दिल्ली के खेमे में एंट्री हुई है। अटल को हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा गया है।
अटल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कुल 49 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1507 रन ठोके हैं। दिल्ली ने उन्हें 1.25 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा है। गौरतलब है कि ब्रूक ने टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने उन पर दो साल का बैन भी लगा दिया है।
दिल्ली के लिए हर मैच अहम
प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब हर मुकाबला अहम हो गया है। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली को इस सीजन अब तीन मैच और खेलने हैं। इन 3 में से दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम दो मैचों में जीत चाहिए होगी। दिल्ली का बैटिंग ऑर्डर पिछले कुछ मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। इसके साथ ही टीम के बॉलर्स भी लय में दिखाई नहीं दिए हैं।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
7 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
41 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines