IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड में खरीदी नई टीम, 161 साल पुराने क्लब को बनाया अपना

Delhi Capitals: आईपीएल 2025 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक ने इंग्लैंड में 161 साल पुराने क्रिकेट क्लब का अधिग्रहण कर लिया है। ये पहला मौका है जब किसी इंटरनेशनल कंपनी ने काउंटी चैंपियनशिप का अधिग्रहण किया है।

Delhi Capitals

Delhi Capitals: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक जीएमआर ग्रुप ने हैम्पशायर क्रिकेट क्लब का अधिग्रहण कर लिया है। ये पहला मौका है जब किसी इंटरनेशनल कंपनी ने किसी कांउटी क्लब का अधिग्रहण किया हो। क्लब के अधिग्रहण के बाद कंपनी का बयान भी सामने आया है।

विज्ञापन

161 साल पुराना है क्लब

हैम्पशायर क्रिकेट क्लब की स्थापना साल 1863 में हुई थी। ये क्लब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से जुड़ा हुआ है। इस टीम से अब तक कई भारतीय खिलाड़ी के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी काउंटी चैंपियनशिप खेल चुके हैं। हैम्पशायर क्रिकेट क्लब द हंड्रेड लीग में भी भाग लेता है।

विज्ञापन

किरण कुमार ग्रंथी की कंपनी ने मूल रूप से हैम्पशायर स्पोर्ट एंड लीजर होल्डिंग्स लिमिटेड की 100 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। कंपनी के मुताबिक अगले 2 साल में अधिग्रहण पूरा कर लिया जाएगा।

फिलहाल हैम्पशायर का मैनेजमेंट बदला नहीं जाएगा। रॉड ब्रैंसगोव 2 साल के लिए हैम्पशायर के अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके अलावा डेविड मान समूह के सीईओ बने रहेंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

ग्रंथी ने दिया बड़ा बयान

हैम्पाशायर पर अधिग्रहण करने के बाद ग्रंथी ने कहा कि हम हैम्पशायर का जीएमआर ग्रुप में स्वागत करते हुए काफी खुश हैं। हम क्लब को भविष्य में सफल बनाने का प्रयास करेंगे। हैम्पशायर टीम के लिए लिए हम उत्सुक हैं। इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी अधिग्रहण करने के बाद कंपनी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये हैम्पशायर के लिए एक रोमांचक समय है। कंपनी का ये फैसला इंग्लैंड क्रिकेट में निवेश में वैश्विक रुचि और काउंटी क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ