WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से खिताब के करीब आकर इसे जीत नहीं सकी है। टीम को शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के फाइनल मुकाबले में 8 रनों से करीबी हार मिली, जिससे उसका खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया है। लगातार तीसरे फाइनल में हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोती नजर आ रही हैं।
उनके इस वीडियो ने फैंस को भी काफी इमोशनल कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लैनिंग को पहले आंसू पोंछते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान ने इसके बाद हल्की मुस्कान दिखाई, क्योंकि उन्हें टीम की एक साथी खिलाड़ी ने सांत्वना दी।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई हार की हैट्रिक, कप्तान मेग लैनिंग का छलका दर्द
मुंबई की टीम को बधाई- लैनिंग
मैच के बाद बोलते हुए लैनिंग ने कहा, ‘हमारा एक और अच्छा सीजन रहा, लेकिन दुर्भाग्य से हम जीत हासिल नहीं कर पाए। मुंबई की टीम को बधाई, जिन्होंने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। 150 रनों का पीछा करना हमारे लिए काफी अच्छा टारगेट था। एक और साझेदारी हमारे लिए काफी हो सकती थी, लेकिन मुझे टीम पर गर्व है।’
ऐसा है लैनिंग का शानदार इंटरनेशनल करियर
लैनिंग बेशक अपनी कप्तानी में अब तक एक भी डब्ल्यूपीएल खिताब नहीं जीत सकी हों, लेकिन उन्होंने अपने देश ऑस्ट्रेलिया को एक-दो नहीं बल्कि पांच-पांच ट्रॉफी जिताई हैं। लैनिंग पांच आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप और दो आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। खास बात यह है कि इनमें से छह खिताब उन्होंने बतौर कप्तान के रूप में जीते हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने नवंबर 2023 में 31 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया था।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने फिर से जीता विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब, दिल्ली को लगातार तीसरी बार मिली फाइनल में हार
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
5 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
6 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
7 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
7 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
7 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
8 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
8 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
9 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
9 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines