How Delhi Capitals Can Still Qualify For Playoff: दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ शानदार जीत मिली है। इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अभी तक अपने सारे लीग मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 7 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। दिल्ली 14 मैचों में से 7 जीत के साथ 14 प्वाइंट्स अपने नाम कर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। खास बात है कि दिल्ली का नेट रन रेट -0.377 है। आपको जानकर शायद हैरानी हो सकती है, लेकिन दिल्ली अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 14 अंक से होगा RCB का बेड़ा पार, प्वाइंट्स टेबल में बन रहा ये समीकरण
हैदराबाद की बड़ी हार की जरूरत
दिल्ली कैपिटल्स का भविष्य अब डीसी के पास नहीं, बल्कि अन्य टीमों के पास है। यहां से दिल्ली तभी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकेगी, जब पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी हार मिलेगी। हैदराबाद अभी तक इस सीजन कुल 12 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 7 जीत के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.406 है। हैदराबाद के भी 14 अंक हैं और दिल्ली के भी 14 अंक हैं। ऐसे में अगर हैदराबाद अगला दोनों मुकाबले हार जाता है, तो हैदराबाद और दिल्ली दोनों के पास 14-14 हो जाएंगे। यहां पर सारा खेल बचेगा नेट रन रेट का।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिल्ली की जीत से RCB फैंस खुश, सोशल मीडिया पर छाए मजेदार मीम्स
दिल्ली ऐसे कर सकती है क्वालीफाई
हैदराबाद का नेट रन रेट कैसे भी करके अगर दिल्ली से कम हो जाता है, तो दिल्ली भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। हैदराबाद को एक मैच 16 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है, जबकि दूसरा मुकाबला 19 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। अगर हैदराबाद को दोनों मुकाबले मिलाकर कुल 194 रनों से हार मिलती है, तो उसका नेट रन रेट दिल्ली से खराब हो जाएगा। इसके बाद अगर चेन्नई सुपर किंग्स भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मैच हरा देती है, तो दिल्ली प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या दिल्ली को भाग्य का साथ मिल पाता है। हैदराबाद को इतनी बड़ी हार देना आसान काम नहीं है, लेकिन गणित बताता है कि अभी दिल्ली क्वालीफाई कर सकती है।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
14 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
15 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
16 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
16 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
17 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
17 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines