IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आगामी सीजन में अक्षर पटेल दिल्ली की कमान संभालेंगे। 14 मार्च को फ्रेंचाइजी ने इस बात का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दिल्ली अपना पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। हालांकि अब अक्षर के कप्तान बनने के बाद दिल्ला की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। आइए डालते हैं एक नजर।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
दिल्ली के लिए इस बार सलामी बल्लेबाज की भूमिका केएल राहुल और जैक फ्रेजर मैकगर्क संभाल सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाजी का खासा अनुभव है। राहुल कई सालों से आईपीएल में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रह रहे हैं। इसके अलावा जैक फ्रेजर ने भी पिछले सीजन दिल्ली के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार भूमिका निभाई थी।
मध्यक्रम में ये नाम शामिल
मिडिल ऑर्डर की बात करें तो अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स मोर्चा संभाल सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम भूमिका निभाई थी। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में अक्षर पटेल के अलावा समीर रिजवी मोर्चा संभाल सकते हैं। इसके अलावा फिनिशर बल्लेबाज की भूमिका आशुतोष शर्मा के कंधों पर हो सकती है। आशुतोष ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए लोअर मिडिल ऑर्डर में कमाल दिखाया था और घातक बल्लेबाजी करते हुए कई मुकाबले अपनी टीम को जिताए थे।
गेंदबाजी विभाग पर एक नजर
फिरकी गेंदबाज के तौर पर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में भी इस फ्रेंचाइजी के लिए कमाल की गेंदबाजी की थी। इसके अलावा तेज गेंदबाज के रूप में मिचेल स्टार्क, मुकेश शर्मा और टी नटराजन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मुकेश शर्मा, टी नटराजन।
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
34 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
56 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines