हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs DC: डेविड मिलर की तूफानी पारी से दिल्ली ने दर्ज की धमाकेदार जीत, पंजाब को मिली लगातार चौथी हार

PBKS vs DC IPL 2026:11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था. श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी. इसके बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने दिल्ली की ओर से तूफानी अर्धशतक लगाया और टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई.

विज्ञापन

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का कारवां 11 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंचा, जहां पर पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को खराब शुरुआत मिली थी. केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने निराश किया था. इसके बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर दिल्ली को 3 विकेट से मुकाबला जिता दिया.

प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर की धांसू पारी

प्रियांश आर्य ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका में गर्दा उड़ा दिया. उन्होंने 33 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि प्रभसिमरन आज खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 15 गेंदों में 18 रन बनाए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मर्चा संभाला. उन्होंने भी 36 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा कूपर कोनोली ने भी उनका साथ बखूबी निभाया.

उनके बल्ले से भी 27 गेंदों में 38 रनों की पारी निकली. इस तरह पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 57 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. इसके अलावा माधव तिवारी को भी 2 सफलता मिली.

विज्ञापन

अक्षर और मिलर ने पलट दी बाजी

211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को खराब शुरुआत मिली. केएल राहुल ने 8 गेंदों में 9 रन बनाए, जबकि अभिषेक पोरेल ने 6 गेंदों में 5 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा साहिल पारख ने भी खासा कमाल नहीं किया और 6 गेंदों में 13 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बन गए. अक्षर पटेल ने इसके बाद मोर्चा संभाला और 30 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. इसके बाद डेविड मिलर ने भी 28 गेंदों में 51 रन बनाए. दिल्ली ने इस तरह 19 ओवर में 216/7 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल कर ली.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola