CSK vs DC: दिल्ली ने खत्म किया 15 साल का सूखा, CSK को हराकर तोड़ा बरसों पुराना रिकॉर्ड

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: सीएसके को हरा कर दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल का सूखा खत्म कर दिया है। दिल्ली ने 25 रनों से सीएसके को हराकर बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया।

IPL 2025 (79)

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2025 में 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने कमाल का प्रदर्शन किया और सीएसके को हराकर 15 साल का सूखा खत्म किया। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने अर्धशतक जमाया। वहीं सीएसके की ओर से विजय शंकर ने भी अर्धशतक जमाया। हालांकि उनका अर्धशतक बेकार गया और दिल्ली ने 25 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

दिल्ली ने खत्म किया 15 सालों का सूखा

दरअसल चेन्नई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मुकाबला साल 2010 में जीता था। इसके बाद दिल्ली को सीएसके के खिलाफ चेन्नई में जीत दर्ज करने में 15 साल लग गए। हालांकि देर से ही सही लेकिन दिल्ली 5 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में सीएसके को हराने में कामयाब रही।

विज्ञापन

दिल्ली ने बनाए थे 183 रन

दिल्ली की ओर से जैक फ्रेजर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, जबकि राहुल ने 51 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 6 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने 20 गेंदों में 33 रन बनाए। अक्षर पटेल ने भी 14 गेंदों में 21 रन बनाए।

विज्ञापन

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके 20 ओवर में 158/5 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रचिन रविंद्र ने 3 रन बनाए, जबकि डेवॉन कॉन्वे भी इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके। वह 14 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। खराब शुरुआत के बाद एमएस धोनी और विजय शंकर ने मोर्चा संभाला। लेकिन दोनों ने धीमी बल्लेबाजी की। बीच के ओवर में दोनों खिलाड़ी बड़ा शॉट खेलने में विफल रहे। विजय ने नाबाद 54 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि धोनी के बल्ले से 26 गेंदों में 30* रन निकले। अंत में सीएसके को 25 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ