हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, अमित मिश्रा को बनाया नया स्पिन बॉलिंग कोच

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा को अपना नया स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (21 अक्टूबर) को इसका आधिकारिक ऐलान किया है.

विज्ञापन
Amit Mishra (PIC Credit - ANI)

Delhi Capitals appointed Amit Mishra New Spin Bowling Coach: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. दिल्ली फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा को अपना नया स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (21 अक्टूबर) को इसकी आधिकारिक घोषणा की. 43 वर्षीय मिश्रा ने पिछले साल ही 4 सितंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. मिश्रा आईपीएल में DC की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब वह आगामी सीजन में टीम के स्पिन विभाग को बेहतर बनाने का काम करेंगे. मिश्रा की नियुक्ति के साथ ही फ्रेंचाइजी ने IPL 2027 सीजन से पहले अपनी कोचिंग स्टाफ को पूरी तरह से बदल दिया है.

गांगुली की अगुवाई वाली कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए अमित मिश्रा

IPL 2027 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दिग्गज भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा को अपना नया स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है. मिश्रा ने अपने आईपीएल करियर में ज्यादातर समय दिल्ली के लिए खेला है और दो अलग-अलग कार्यकाल में कुल 10 सीजन में हिस्सा लिया है. उन्होंने दिल्ली के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. खिलाड़ी के तौर पर टीम की सफलता में अहम योगदान देने के बाद अब वह बतौर स्पिन बॉलिंग कोच फिर से दिल्ली फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं. इसी के साथ मिश्रा सौरव गांगुली की अगुवाई वाली DC के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए हैं.

दिल्ली ने हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त किया था. उन्हें हेमांग बदानी की जगह ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, फ्रेंचाइजी ने दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को अपना बैटिंग और असिस्टेंट कोच बनाया, जबकि श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को अपना तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. इस नए कोचिंग स्टाफ के साथ दिल्ली की टीम आगामी सीजन में अपने पहले आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

अमित मिश्रा का शानदार IPL रिकॉर्ड

अमित मिश्रा IPL इतिहास के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीन बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. उन्होंने पहला हैट्रिक IPL के उद्घाटन सीजन यानी 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ लिया था. इस मुकाबले में उन्होंने 17 रन देकर 5 विकेट झटके थे. इसके बाद मिश्रा ने 2011 और 2013 में भी हैट्रिक लेकर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया. साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू करने वाले मिश्रा ने अपने IPL करियर में कुल 162 मैच खेले और 23.82 की औसत से 174 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.37 रही. उन्होंने एक बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया. वह अपने IPL करियर में DC के अलावा, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम का भी हिस्सा रहे.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर, न्यूजीलैंड दौरे पर बड़ा मौका

विज्ञापन

DC के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं मिश्रा

अमित मिश्रा IPL में 10 सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेल चुके हैं. वह इस फ्रेंचाइजी के लिए 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं. मिश्रा ने DC की ओर से 103 टी20 मैचों में 23.93 की औसत और 7.37 की इकॉनमी रेट से कुल 110 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट लेना रहा. दिल्ली के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में मिश्रा पहले स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पटेल 78 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान अक्षर के हाथों में है.

ये भी पढ़ें- ICC T20I Rankings: ईशान किशन के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक शर्मा ठोक रहे दावेदारी, रदरफोर्ड ने लगाई लंबी छलांग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola