Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में 3 अक्टूबर को देहरादून वॉरियर्स बनाम ऋषिकेश फाल्कन्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में देहरादून वॉरियर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए ऋषिकेश को 93 रनों से मात दे दी. देहरादून की ओर से कप्तान युवराज चौधरी और संस्कार रावत का बल्ला खूब गरजा. दोनों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, ऋषिकेश के बल्लेबाज इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके. यही वजह रही कि टीम को हार का सामना करना पड़ा. युवराज और संस्कार लगातार इस लीग में रन बना रहे हैं. संस्कार ने इससे पहले मैच में शतक भी जमाया था.
देहरादून ने बनाया था विशाल स्कोर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून की ओर से सलामी बल्लेबाज युवराज चौधरी ने 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. वहीं, संस्कार रावत ने 41 गेंदों में 71 रन बनाए. युवराज के बल्ले से 4 चौके के अलावा 4 छक्के भी निकले, जबकि संस्कार ने 9 चौके के अलावा 3 छक्के जड़े. इसके अलावा आंजनेया सूर्यवंशी ने 25 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. देहरादून ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रनों का विशाल स्कोर बनाया.
123 रनों पर सिमटी ऋषिकेश
217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषिकेश की टीम 18.1 ओवर में 123 रनों पर ही सिमट गई. टीम का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन पूर्वांश मलिक ने बनाए. उनके बल्ले से 21 गेंदों में 29 रनों की पारी निकली. वहीं, अभय नेगी ने 19 गेंदों में 23 रन बनाए. लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI Test day 2 live: भारत ने खत्म की लीड, राहुल-गिल के बीच 80 रनों की साझेदारी, बैकफुट पर विंडीज के बॉलर
नवीन ने झटके 3 विकेट
देहरादून की ओर से नवीन कुमार सिंह ने 3 विकेट झटके, जबकि युवराज चौधरी ने भी 4 ओवर में 2 विकेट लिए. वहीं, ऋषिकेश की ओर से निखिल पुंडिर ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: KL Rahul ने खत्म किया 9 साल का सूखा, अहमदाबाद में ठोका जोरदार शतक, वायरल हुआ सेलिब्रेशन
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
35 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines