IPL 2025 Mega Auction: CSK का स्टार खिलाड़ी हुआ मुंबई इंडियंस में शामिल, जमकर हुई पैसों की बरसात

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन दीपक चाहर पर जमकर पैसों की बरसात हुई। दीपक को टीम से जोड़ने के लिए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार जंग देखने को मिली।

Untitled design - 2024-11-25T164738.229

Deepak Chahar

Deepak Chahar IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन दीपक चाहर पर जमकर पैसों की बरसात हुई। दीपक को टीम से जोड़ने के लिए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार जंग देखने को मिली। हालांकि, आखिरी बाजी मुंबई मारने में सफल रही और उन्होंने 9.25 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक के नाम पर सिर्फ एक बार बोली लगाई और उसके बाद टीम ने अपने हाथ पीछे खींच लिए।

विज्ञापन

CSK का स्टार बना मुंबई का हिस्सा

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से धमाल मचाने वाले दीपक चाहर आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। दीपक को मेगा ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन टीम ने 9.25 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम से जोड़ लिया है। दीपक लंबे समय से सीएसके का हिस्सा रहे थे और माना जा रहा था कि ऑक्शन में उनके नाम पर टीम बड़ी बोली लगा सकती है। हालांकि, दीपक के लिए मुंबई के साथ लंबी लड़ाई सीएसके नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स ने लड़ी। पंजाब ने 8 करोड़ की बोली लगाने के बाद अपने हाथ पीछे खींच लिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक के नाम पर सिर्फ एक बोली लगाई, लेकिन मुंबई ने 9.25 करोड़ की बीड के साथ दीपक को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

2018 से थे सीएसके का हिस्सा

दीपक चाहर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय से हिस्सा रहे थे। साल 2018 में सीएसके ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद से दीपक सीएसके के लिए धमाल मचा रहे थे। चेन्नई से पहले दीपक 2011, 2012 में राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके बाद 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का पार्ट रहे थे। आईपीएल 2025 में दीपक ने कुल 8 मैच खेले थे और इस दौरान उन्होंने कुल 5 विकेट निकाले थे। वहीं, इस लीग में खेले कुल 81 मैचों में दीपक ने 77 विकेट निकाले हैं। दीपक का इंडियन प्रीमियर लीग में इकॉनमी भी 7.98 का रहा है। दीपक मुंबई की टीम में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट के साथ रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ