दीपक चाहर एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी का हुनर दिखाते नजर आएंगे. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए राजस्थान टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) ने टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है. इस टीम में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, दीपक के छोटे भाई और लेग स्पिनर राहुल चाहर को भी टीम में जगह मिली है.
राजस्थान को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-ए में रखा गया है. टीम अपने सभी सात लीग मुकाबले मुंबई में खेलेगी. राजस्थान की टीम 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद 16 नवंबर को झारखंड और 18 नवंबर को चंडीगढ़ से मुकाबला होगा. टीम की कोशिश शुरुआती मैचों में जीत हासिल कर नॉकआउट की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी.
राहुल चाहर को भी मिली टीम में जगह
दीपक चाहर भारतीय टीम के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. हालांकि, वह रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के पहले चरण में राजस्थान की ओर से मैदान पर नहीं उतरे थे. उनके छोटे भाई राहुल चाहर भी शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं थे. राहुल भारत के लिए एक वनडे और छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.
घरेलू सीजन शुरू होने से पहले राहुल चाहर के राजस्थान छोड़कर किसी दूसरी टीम में शामिल होने की चर्चाएं भी थीं. लेकिन अब टीम की घोषित सूची से साफ हो गया है कि वह आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान की तरफ से खेलेंगे. दोनों भाइयों की मौजूदगी से टीम के गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
चोट के कारण खलील अहमद बाहर
राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज खलील अहमद को जगह नहीं दी गई है. वह हैमस्ट्रिंग की सर्जरी के बाद अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते समय उन्हें यह चोट लगी थी. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेड के जरिए उन्हें 4.8 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया.
खलील भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. उनके अलावा राजस्थान की टीम में अनुभवी ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर को शामिल किया गया है. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा और मुकुल चौधरी को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है.
राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम
दीपक चाहर (कप्तान), मानव सुथार (उपकप्तान), अजय राज सिंह, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, रामनिवास गोलाडा, रोहन राजभर, अभिजीत तोमर, हिमांशु सिंह राणा, हनी प्रताप सिंह, कुणाल सिंह राठौड़, महिपाल लोमरोर, मुकुल चौधरी, हिमांशु नेहरा और अभिषेक मुंड.
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
36 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
1 hr ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
2 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
3 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines