हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs SL: श्रीलंका सीरीज से पहले ऋषभ पंत को मिली खास सलाह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया गुरुमंत्र

Image Credit: X
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में ऋषभ पंत ने खराब बल्लेबाजी की और दोनों ही पारियों में फ्लॉप हो गए. दूसरी पारी में उन्होंने 21 गेंदों तक अपना खाता तक नहीं खोला. पंत के लिए आईपीएल 2026 भी खराब रहा था. हालांकि अभ्यास मैच में खराब बल्लेबाजी करने के बाद उनकी फॉर्म को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि अब उन्हें भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने खास सलाह दी है.

पंत को मिली सलाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता को लगता है कि पंत को अपने समान्य रूप में ही खेलना चाहिए. वह जिस तरह से स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी करते हैं ठीक उन्हें वैसे ही खेलना चाहिए. उन्होंने कहा “उसे ठीक वैसे ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जैसे वह आमतौर पर करता है. मुझे कुछ मैच पहले के वो मैच याद हैं जिनमें वो जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल रहा था. मैं चाहूंगा कि वो छक्का लगाने की कोशिश में आउट हो जाए, बजाय इसके कि आक्रामक रक्षात्मक खेल खेलते हुए आउट हो “ऋषभ को खुलकर आक्रमण करने की आजादी मिलनी चाहिए, और यही उनकी ताकत भी है. साथ ही, श्रीलंका के ज्यादातर स्पिनर बाएं हाथ के स्पिनर हैं. इसलिए इस सीरीज में भारत के लिए ऋषभ का फॉर्म में होना और सही मानसिकता बनाए रखना बेहद जरूरी है.”

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

पंत ने अभ्यास मैच में श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ 1 और 28 रनों की पारी खेली थी. उनकी पारी में काफी ज्यादा संघर्ष देखा गया था. हालांकि इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गए एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने 81 रनों की पारी खेली थी. आईपीएल 2026 की बात करें तो पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाली. लेकिन टीम ने खराब प्रदर्शन किया और आखिरी पायदान पर रही. उन्होंने आईपीएल 2026 में 14 मैच में 312 रन बनाए थे, इसके बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा भी दे दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola