Ishan Kishan: इंडिया ए की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलने हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच में भारत ए के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और ऑन फील्ड अंपायर शॉन क्रेग के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि ईशान किशन को इसकी सजा मिल सकती है। वहीं, अब ईशान के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। उन्हें अंपायर शॉन क्रेग के साथ गुस्से में बहस करने के बाद असहमति के आरोप से मुक्त कर दिया गया है।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच मुकाबला ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला गया था। इस मैच के चौथे दिन इंडिया ए ने गेंद बदलने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद टीम और ऑन फील्ड अंपायर शॉन क्रेग के बीच काफी देर तक बात हुई थी। इस दौरान क्रेग को स्टंप माइक के माध्यम से भारत ए के खिलाड़ियों से यह कहते हुए सुना गया था, “जब तक आप गेंद को खरोंचते रहेंगे, हम इसे बदलते रहेंगे। इस बार और ज्यादा बात नहीं करेंगे। मैच को शुरू करते हैं। यह बात करने का कोई विषय नहीं है।”
इस पर ईशान किशन ने कहा था, “क्या हमें फिर इस गेंद से खेलना होगा?” जिस पर अंपायर ने कहा था कि हां, आप इसी गेंद से खेलेंगे। इस पर ईशान किशन ने कहा था कि यह एक मूर्खतापूर्ण निर्णय है। जिस पर ऑन फील्ड अंपायर शॉन क्रेग ने कहा था, “मुझे माफ करिए, लेकिन असहमति के लिए आपको रिपोर्ट किया जाएगा। यह अच्छा व्यवहार नहीं था। आप की वजह से गेंद को हमें बदलना पड़ा है।” इस दौरान अंपायर शॉन क्रेग ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि भारतीय खिलाड़ियों ने बॉल से छेड़छाड़ की है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा है कि इस मुकाबले में चौथी पारी के दौरान गेंद के खराब होने की वजह से उसे बदला गया था। दोनों टीमों के कप्तान और मैनेजर को खेल शुरू होने से पहले इस बारे में बता दिया गया था। इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
13 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines