Delhi Team Selection Controversy: दिल्ली की अंडर-19 टीम में एक खिलाड़ी के चयन को लेकर काफी विवाद देखने को मिला, जिसको सिफारिश के चलते टीम में शामिल किया. बीसीसीआई की वीनू मांकड़ ट्रॉफी से पहले एक बड़ा चयन विवाद सामने आया है. दरअसल दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी के कहने पर अंडर-19 टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया जिसने कभी विकेटकीपिंग की ही नहीं. जब ये मामला दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली के सामने आया तो उन्होंने तुरंत उस खिलाड़ी को टीम से बाहर करने का फैसला सुनाया जिसको सिफारिश पर टीम में शामिल किया गया था.
क्या था पूरा मामला?
दरअसल 3 अक्टूबर को दिल्ली 23 सदस्यीय अंडर-19 टीम का ऐलान हुआ. इस 23 सदस्यीय टीम में अभिराज गगन सिंह को मुख्य विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया था. वहीं टीम में 22वें नंबर पर दूसरे विकेटकीपर के तौर पर एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया गया, जिसने कभी विकेटकीपिंग की ही नहीं. इसके बाद ये मामला दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ में गरमा गया. डीडीसीए के कई अधिकारियों ने इस मामले को अध्यक्ष रोहन जेटली के सामने उठाया. अधिकारियों ने जेटली को पक्षपात का भी संकेत किया. इसके बाद रोहन जेटली ने तुरंत इस मामले पर कार्रवाई की.
ये भी पढ़ें:-वैभव सूर्यवंशी का पहली बार दिखा ऐसा अंदाज, अंपायर के फैसले पर ऐसे दिखाया गुस्सा, देखें VIDEO
रोहन जेटली ने तुरंत उस खिलाड़ी को टीम से हटाने का आदेश दिया, जिसको सिफारिश के चलते दिल्ली की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था. उस खिलाड़ी की जगह फिर टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल किया गया.
इस घटना की जानकारी रखने वाले सूत्र का कहना है कि “जब किसी को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया जाता है, जबकि उसके पास इस भूमिका के लिए कोई योग्यता नहीं होती, तो यह स्पष्ट है कि इसके पीछे कोई बड़ा कारण या प्रभाव है।” फिलहाल दिल्ली की अंडर-19 टीम रांची के लिए रवाना हो चुकी है, जहां 9 अक्टूबर से वीनू माकंड ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-‘वो टीम इंडिया पर बोझ हैं…’, स्टार ऑलराउंडर हुए इग्नोर, तो भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर, गंभीर-अगरकर पर फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines