DC vs RR Pitch Report: दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम एक और रोमांचक मुकाबले की मेजबानी करने को तैयार है। आईपीएल 2025 के 32वें मैच में दिल्ली के दबंग राजस्थान के रजवाड़ों के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। पिछले मैच में दिल्ली को इस सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, संजू सैमसन की कप्तानी में खेल रही राजस्थान के हालात बद से बदतर हैं। 6 मैचों में से राजस्थान को सिर्फ 2 में जीत नसीब हुई है, जबकि 4 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में दोनों ही टीमें 16 अप्रैल की शाम को जीत की पटरी पर वापस लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
कैसी खेलती है दिल्ली की पिच?
दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। दिल्ली के होम ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। मैदान छोटा होने की वजह से बल्लेबाज खूब गदर मचाते हैं। दिल्ली और मुंबई के बीच इस ग्राउंड पर खेले गए आखिरी मुकाबले में 398 रन बने थे। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 205 रन टांग दिए थे। इसके जवाब में दिल्ली के बैटर्स भी 193 रनों तक पहुंचने में सफल रहे थे। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती हुई जरूर दिखाई दी थी, लेकिन फास्ट बॉलर्स का हाल बेहाल रहा था।
क्या कहते हैं आंकड़े?
अरुण जेटली स्टेडियम ने अब तक कुल 90 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 43 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 46 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस इस मैदान पर कुछ खास भूमिका नहीं निभाता है। हालांकि, इस सीजन ज्यादातर मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी का ही चुनाव किया है। दिल्ली के घरेलू मैदान पर पहली इनिंग में औसतन स्कोर 167 का रहा है। पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 266 रन लगाए थे, जो इस मैदान पर बना सबसे बड़ा स्कोर भी है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
42 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines