DC vs RCB Weather Report: आईपीएल 2025 में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी की मेजबानी करेगी। इस सीजन हुई पहली भिड़ंत में दिल्ली के दबंगों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंद डाला था। ऐसे में रजत पाटीदार की सेना दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पलटवार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दिल्ली 8 में से 6 मैचों में जीत का स्वाद चख चुकी है। वहीं, आरसीबी 9 मैचों में 12 पॉइंट लेकर टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। बेंगलुरु की टीम शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली से एक और बड़ी पारी की उम्मीद करेगी।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच होने वाले मैच में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मैच के वक्त मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। यानी फैन्स को 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला बिना किसी रुकावट के देखने को मिलेगा। हालांकि, क्रिकेटर्स के साथ फैन्स को भी गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। मैच के समय तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
कैसी खेलती है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और रनों का अंबार लगता है। मैदान की बाउंड्री छोटी होने का कारण बल्लेबाजों को गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। दिल्ली के होम ग्राउंड ने अब तक कुल 91 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 44 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 46 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। पहली इनिंग में औसतन स्कोर 167 रन का रहा है। पिछले सीजन दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 266 रन लगाए थे, जो इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines