DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया। इसके बाद आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।
टीम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी। इस हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है।
अक्षर पटेल ने कही ये बात
अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हम 10-15 रन कम बना पाए। पहली पारी में पिच पर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन दूसरी पारी में ओस गिरने से खेल आसान हो गया। हमने कुछ कैच छोड़े, जिन्हें पकड़ना चाहिए था। हमारा इरादा सही था, लेकिन विकेट थोड़ा अनिश्चित था।”
उन्होंने आगे कहा, “ओस आने के बाद बल्लेबाजी आसान हो गई और हमें नहीं लगता कि हम कुछ खास अलग कर सकते थे। हम लगातार विकेट गंवाते रहे। अगर कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक जाता तो तेजी से रन बना सकता था और हम 10-15 रन ज्यादा बना सकते थे। (खुद नीचे बल्लेबाजी करने पर) केएल अच्छी फॉर्म में था, इसलिए मैंने उसे नंबर 4 पर भेजा। मैदान का एक हिस्सा छोटा भी था, इसलिए यह फैसला लिया गया।”
संबंधित खबरें
PAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
4 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
5 hrs agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
5 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
6 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
7 hrs agoसूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी नहीं खेलेंगे! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
7 hrs ago24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines