आरसीबी बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है. 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और जैकब बेथेल सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतर चुके हैं. दोनों खिलाड़ी मैच को जल्द से जल्द खत्म करना चाहेंगे.
दिल्ली की टीम आरसीबी के खिलाफ 75 रनों पर सिमट गई है. दिल्ली को आखिरी झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा. उन्होंने दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 33 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. आईपीएल 2026 का ये सबसे कम स्कोर है. आरसीबी को जीत के लिए 20 ओवर में 76 रन बनाने होंगे.
दिल्ली कैपिटल्स को 9वां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा है. उन्होंने 11 गेंदों में 3 रन बनाए. सुयश शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. 16 ओवर में दिल्ली का स्कोर 71/9 है. अभिषेक पोरेल क्रीज पर जमे हुए हैं.
32 – भुवनेश्वर कुमार*
32 – ट्रेंट बोल्ट
28 – मोहम्मद सिराज
28 – मोहम्मद शमी
24 – दीपक चाहर
24 – अर्शदीप सिंह
दिल्ली को आठवां झटका काइल जैमिंसन के रूप में लगा. उन्होंने दिल्ली की ओर से इस मैच में पारी का पहला छक्का भी जड़ा. हालांकि वह बड़ी पारी खेलने में विफल रहे. उन्होंने 13 गेंदों में 12 रन बनाए. क्रुणाल पांड्या ने उन्हें चलता किया. 12.5 ओवर के बाद दिल्ला का स्कोर 63/8 है.
10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. दिल्ली ने 46/7 रन बनाए हैं. अभिषेक पोरेल और काइल जैमिंसन बल्लेबाजी कर रहे हैं. फिलहाल अभिषेक के पास ज्यादा जिम्मेदारी है. उन्हें ही दिल्ली के स्कोर को आगे बढ़ाना होगा.
दिल्ला को सातवां झटका डेविड मिलर के रूप में लगा है. उन्होंने 18 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली. 9 ओवर के बाद दिल्ला का स्कोर 43/7 है. डेविड मिलर मुश्किल में दिल्ला का साथ लंबे समय तक नहीं दे पाए.
13/6 – डीसी बनाम आरसीबी, दिल्ली, 2026*
14/2 – आरआर बनाम आरसीबी, केप टाउन, 2009
14/3 – एसआरएच बनाम आरआर, पुणे, 2022
15/2 – सीएसके बनाम केकेआर, कोलकाता, 2011
16/1 – सीएसके बनाम डीडी, रायपुर, 2015
16/1 – सीएसके बनाम आरसीबी, चेन्नई, 2019
आरसीबी के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया है. दिल्ली की 6 विकेट गिर चुकी है. नितीश राणा भी 9 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. 5.4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 13/6 है.
दिल्ली का पांचवां विकेट तीसरे ही ओवर में गिर गया है. कप्तान अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली को पांचवां झटका लगा है. वह 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता किया. 2.5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7/5 है. क्रीज पर नितीश राणा और अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी कर रहे हैं.
दिल्ली को चौथा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा है. वह 3 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने. 2.2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7/4 है. भुवनेश्वर कुमार ने स्टब्स को चलता किया. क्रीज पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
दिल्ली को बैक टू बैक दो झटके लगे है. केएल राहुल और समीर रिजवी को जोश हेजलवुड ने आउट किया. केएल राहुल 1 और समीर रिजवी 0 पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं.
दिल्ली को पहले ही ओवर में साहिल पारख को बड़ा झटका लगा है. वह खासा कमाल नहीं कर पाए और गोल्डन डक पर आउट हो गए. क्रीज पर नितीश राणा बल्लेबाजी कर रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता किया.
दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. दिल्ली की ओर से केएल राहुल और साहिल पारख बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. पासुम निसांका को आज प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है. साहिल पर आज सभी की नजरें रहने वाली हैं.
साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दिल्ली पहले बल्लेबाजी करेगी.
चोट की वजह से दिल्ली के खिलाफ इस मैच में फिल्प साल्ट नहीं खेलेंगे. वह इस मैच से बाहर हो गए हैं. हालांकि रसिख सलाम डार मैदान पर अभ्यास करते हुए नजर आए हैं. वह बिल्कुल फिट दिख रहे थे.
अंक तालिका में आरसीबी दूसरे नंबर पर 10 अकों के साथ बनी हुई. इसके अलावा दिल्ली 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. दिल्ली के लिए ये मुकाबला काफी अहम है वह जीतकर अंक तालिका में बड़ा बदलाव करना चाहेगी.
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 का कारवां आज यानी 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच चुका है, जहां पर सीजन का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. आरसीबी इस सीजन धमाल का प्रदर्शन कर रही है.
अब तक खेले गए 7 मैच में आरसीबी ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है. टीम ने 7 मैच में केवल 3 जीत हासिल की है, जबकि 4 मैच में दिल्ली को शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है. दोनों टीमें अंक तालिका में 2 अंक बटोरने के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं. आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
---विज्ञापन---
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: Where to Watch Live Streaming
दिल्ली और आरसीबी के बीच खेले जा रहे मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है. वहीं, न्यूज 24 पर आप मैच का लाइव ब्लॉग भी पढ़ सकते हैं.
---विज्ञापन---
DC vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: Weather and Pitch Report
27 अप्रैल को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री है. नमी 14 फीसदी है, जबकि बारिश होने की संभावना 5 प्रतिशत है. हवा 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है. वहीं दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. आईपीएल 2026 में भी इस मैदान पर रनों की बरसात हो रही है. पिछले मैच में दिल्ली और पंजाब ने मिलकर 500 से ज्यादा रन बनाए थे. पंजाब ने 265 रनों का ऐतिहासिक रन चेज भी इसी मैदान पर पिछले मैच में किया था.
---विज्ञापन---
Delhi Capitals vs RCB IPL 2026: Playing 11
दिल्ली कैपिटल्स: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
---विज्ञापन---
आरसीबी: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
---विज्ञापन---
DC vs RCB IPL 2026: Head to Head
दिल्ली और आरसीबी के बीच 34 मैच खेले गए हैं. पलड़ा ज्यादा भारी आरसीबी का रहा है. आरसीबी ने 20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली ने 13 मुकाबले जीते हैं. 1 मैच का नतीजा नहीं निकला है. आरसीबी का उच्च स्कोर दिल्ली के खिलाफ 215 रन है, जबकि दिल्ला का उच्च स्कोर आरसीबी के खिलाफ 196 रन है.
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स...