DC vs RCB: आरसीबी ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार बने जीत के असली हीरो

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Live: आईपीएल 2026 में रजत पाटिदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 27 अप्रैल को उतरी थी. इस मैच को आरसीबी ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया.

DC vs RCB Highlights

DC vs RCB Highlights

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का कारवां 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच था, जहां पर सीजन का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. आरसीबी इस सीजन धमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम ने दिल्ली को भी इस मैच में 9 विकेट से हराया और 2 अंक हासिल कर लिए.

विज्ञापन

75 रनों पर सिमटी थी दिल्ली की पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज साहिल पारख 0 और केएल राहुल 1 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नितीश राणा 1 समीर रिजवी 0 ट्रिस्टन स्टब्स 5 अक्षर पटेल 0 अभिषेक पोरेल 30 और डेविड मिलर ने 19 रन बनाए थे. कोई भी बल्लेबाज दिल्ली के लिए अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका.

विज्ञापन

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की. भुवी ने 3 ओवर में 5 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन खर्च कर 4 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 6.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया. आरसीबी की ओर से जैकब बेथेल ने 20 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026

दिल्ली और आरसीबी के बीच खेले जा रहे मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया गया था. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हुई थी.

DC vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: Weather and Pitch Report

27 अप्रैल को दिल्ली का तापमान 39 डिग्री था. नमी 14 फीसदी, जबकि बारिश होने की संभावना 5 प्रतिशत थी. हवा 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी. वहीं दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. आईपीएल 2026 में भी इस मैदान पर रनों की बरसात हो रही है. पिछले मैच में दिल्ली और पंजाब ने मिलकर 500 से ज्यादा रन बनाए थे. पंजाब ने 265 रनों का ऐतिहासिक रन चेज भी इसी मैदान पर पिछले मैच में किया था. हालांकि इस मैच में दिल्ली 75 रनों पर सिमटी थी.

विज्ञापन

Delhi Capitals vs RCB IPL 2026: Playing 11

दिल्ली कैपिटल्स: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

आरसीबी: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

विज्ञापन

DC vs RCB IPL 2026: Head to Head

इस मुकाबले के बाद अब दिल्ली और आरसीबी के बीच 35 मैच खेले गए हैं. पलड़ा ज्यादा भारी आरसीबी का रहा है. आरसीबी ने 21 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली ने 13 मुकाबले जीते हैं. 1 मैच का नतीजा नहीं निकला है. आरसीबी का उच्च स्कोर दिल्ली के खिलाफ 215 रन है, जबकि दिल्ला का उच्च स्कोर आरसीबी के खिलाफ 196 रन है.

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

DC vs RCB: आरसीबी ने दर्ज की जीत

आरसीबी ने ये मुकाबला 6.3 ओवर में ही अपने नाम कर लिया. आरसीबी ने 9 विकेट से जीत हासिल की और अंक तालिका में भी बेहतरीन रन रेट के साथ 2 अंक बटोर लिए. देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने भी नाबाद 15 गेंदों में 23 रन बनाए.

DC vs RCB: 6 ओवर का खेल हुआ खत्म

6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. दिल्ली ने 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं. विराट कोहली 11 और पडिक्कल 34 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

DC vs RCB: आरसीबी को लगा पहला झटका

जैकब बेथेल 11 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए. क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए हैं. 4.1 ओवर में आरसीबी का स्कोर 40/1 है.

DC vs RCB Live Score: 76 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी

आरसीबी बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है. 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और जैकब बेथेल सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतर चुके हैं. दोनों खिलाड़ी मैच को जल्द से जल्द खत्म करना चाहेंगे.

DC vs RCB Live Score: 75 रनों पर सिमट गई दिल्ली कैपिटल्स की टीम, आरसीबी के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

दिल्ली की टीम आरसीबी के खिलाफ 75 रनों पर सिमट गई है. दिल्ली को आखिरी झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा. उन्होंने दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 33 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. आईपीएल 2026 का ये सबसे कम स्कोर है. आरसीबी को जीत के लिए 20 ओवर में 76 रन बनाने होंगे.

DC vs RCB Live Score: कुलदीप यादव हुए आउट, दिल्ली को लगा 9वां झटका

दिल्ली कैपिटल्स को 9वां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा है. उन्होंने 11 गेंदों में 3 रन बनाए. सुयश शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. 16 ओवर में दिल्ली का स्कोर 71/9 है. अभिषेक पोरेल क्रीज पर जमे हुए हैं.

DC vs RCB: IPL 2023 से पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट

32 - भुवनेश्वर कुमार*

32 - ट्रेंट बोल्ट

28 - मोहम्मद सिराज

28 - मोहम्मद शमी

24 - दीपक चाहर

24 - अर्शदीप सिंह

DC vs RCB Live Score: दिल्ली को लगा आठवां झटका, आउट हुए काइल जैमिंसन

दिल्ली को आठवां झटका काइल जैमिंसन के रूप में लगा. उन्होंने दिल्ली की ओर से इस मैच में पारी का पहला छक्का भी जड़ा. हालांकि वह बड़ी पारी खेलने में विफल रहे. उन्होंने 13 गेंदों में 12 रन बनाए. क्रुणाल पांड्या ने उन्हें चलता किया. 12.5 ओवर के बाद दिल्ला का स्कोर 63/8 है.

DC vs RCB Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. दिल्ली ने 46/7 रन बनाए हैं. अभिषेक पोरेल और काइल जैमिंसन बल्लेबाजी कर रहे हैं. फिलहाल अभिषेक के पास ज्यादा जिम्मेदारी है. उन्हें ही दिल्ली के स्कोर को आगे बढ़ाना होगा.

DC vs RCB Live Score: डेविड मिलर भी लौटे पवेलियन, दिल्ली का सातवां विकेट गिरा

दिल्ला को सातवां झटका डेविड मिलर के रूप में लगा है. उन्होंने 18 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली. 9 ओवर के बाद दिल्ला का स्कोर 43/7 है. डेविड मिलर मुश्किल में दिल्ला का साथ लंबे समय तक नहीं दे पाए.

DC vs RCB: आईपीएल में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे कम स्कोर

13/6 - डीसी बनाम आरसीबी, दिल्ली, 2026*

14/2 - आरआर बनाम आरसीबी, केप टाउन, 2009

14/3 - एसआरएच बनाम आरआर, पुणे, 2022

15/2 - सीएसके बनाम केकेआर, कोलकाता, 2011

16/1 - सीएसके बनाम डीडी, रायपुर, 2015

16/1 - सीएसके बनाम आरसीबी, चेन्नई, 2019

DC vs RCB Live Score: नितीश राणा भी लौटे पवेलियन, आरसीबी के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

आरसीबी के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया है. दिल्ली की 6 विकेट गिर चुकी है. नितीश राणा भी 9 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. 5.4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 13/6 है.

DC vs RCB Live Score: तीसरे ओवर में दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन, अक्षर पटेल भी हुए आउट

दिल्ली का पांचवां विकेट तीसरे ही ओवर में गिर गया है. कप्तान अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली को पांचवां झटका लगा है. वह 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता किया. 2.5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7/5 है. क्रीज पर नितीश राणा और अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

DC vs RCB Live Score: दिल्ली को लगा चौथा झटका, ट्रिस्टन स्टब्स भी लौटे पवेलियन

दिल्ली को चौथा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा है. वह 3 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने. 2.2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7/4 है. भुवनेश्वर कुमार ने स्टब्स को चलता किया. क्रीज पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

DC vs RCB Live Score: दिल्ली को लगे बैक टू बैक दो झटके, हेजलवुड ने बरपाया कहर

दिल्ली को बैक टू बैक दो झटके लगे है. केएल राहुल और समीर रिजवी को जोश हेजलवुड ने आउट किया. केएल राहुल 1 और समीर रिजवी 0 पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं.

DC vs RCB Live Score: दिल्ली को पहले ओवर में लगा झटका, आउट हुए साहिल पारख

दिल्ली को पहले ही ओवर में साहिल पारख को बड़ा झटका लगा है. वह खासा कमाल नहीं कर पाए और गोल्डन डक पर आउट हो गए. क्रीज पर नितीश राणा बल्लेबाजी कर रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता किया.

DC vs RCB LIVE: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू, क्रीज पर उतरे राहुल और साहिल पारख

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. दिल्ली की ओर से केएल राहुल और साहिल पारख बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. पासुम निसांका को आज प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है. साहिल पर आज सभी की नजरें रहने वाली हैं.

DC vs RCB LIVE: दिल्ली की प्लेइंग 11

साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

DC vs RCB LIVE: आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

DC vs RCB: बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दिल्ली पहले बल्लेबाजी करेगी.

DC vs RCB Live Score: फिल्प साल्ट हो गए बाहर

चोट की वजह से दिल्ली के खिलाफ इस मैच में फिल्प साल्ट नहीं खेलेंगे. वह इस मैच से बाहर हो गए हैं. हालांकि रसिख सलाम डार मैदान पर अभ्यास करते हुए नजर आए हैं. वह बिल्कुल फिट दिख रहे थे.

DC vs RCB Live Score: अंक तालिका में कहां पर हैं दोनों टीम?

अंक तालिका में आरसीबी दूसरे नंबर पर 10 अकों के साथ बनी हुई. इसके अलावा दिल्ली 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. दिल्ली के लिए ये मुकाबला काफी अहम है वह जीतकर अंक तालिका में बड़ा बदलाव करना चाहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ