Live Updates
19:46 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की जीत

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी.

19:44 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: 18 ओवर बाद पंजाब- 252/4

18 ओवर खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं. शशांक सिंह 14 और श्रेयस अय्यर 64 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

19:32 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: श्रेयष अय्यर की फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने 26 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतक लगा दिया. अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 24 गेंदों में 39 रनों की जरूरत है.

19:22 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

विपराज निगम ने पंजाब किंग्स को चौथा झटका देते हुए नेहाल वढेरा को 25 रन के निजी स्कोर पर करुण नायर के हाथों कैच आउट करा दिया.

---विज्ञापन---

19:17 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: 14 ओवर बाद पंजाब- 193/3

14 ओवर खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना 3 विकेट खोकर 193 रन बना लिए हैं. नेहाल वढेरा 17 और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:56 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: 10 ओवर बाद पंजाब- 147/3

10 ओवर खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना 3 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं. नेहाल वढेरा 1 और श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

18:43 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने पंजाब किंग्स को दूसरा झटका देते हुए ओपनर प्रभसिमरन सिंह को 76 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट करा दिया.

18:37 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: पंजाब का पहला विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पंजाब किंग्स को पहला झटका देते हुए ओपनर प्रियांश आर्य को के 43 रन के निजी स्कोर पर समीर रिजवी के हाथों कैच आउट करा दिया.

---विज्ञापन---

18:31 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: 6 ओवर बाद पंजाब- 116/0

पावरप्ले खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना कोई विकेट खोए 116 रन बना लिए हैं. प्रियांश आर्य 38 और प्रभसिमरन सिंह 71 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:27 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है

---विज्ञापन---

18:19 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: 4 ओवर बाद पंजाब- 83/0

4 ओवर खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना कोई विकेट खोए 83 रन बना लिए हैं. प्रियांश आर्य 37 और प्रभसिमरन सिंह 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

17:59 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: लुंगी एनगिडी हुए चोटिल

प्रियांश आर्य का कैच लेने की कोशिश में लुंगी एनगिडी को सिर में चोट लगी. जिसके लिए मैदान में एंबुलेंस बुलाई गई. उन्हें जरूरी ट्रीटमेंट दी जा रही है. इसके लिए मैच काफी देर से रुका हुआ है.

---विज्ञापन---

17:50 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: 2 ओवर बाद पंजाब- 36/0

2 ओवर खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना कोई विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं. प्रियांश आर्य 14 और प्रभसिमरन सिंह 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

17:25 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: दिल्ली ने बनाया 264 रन, केएल राहुल का आया तूफान

दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए हैं. केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. पंजाब को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 265 रन बनाने होंगे.

---विज्ञापन---

17:19 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS LIVE: 250 के पार हुआ दिल्ली का स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 250 के पार हो गया है. 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 255/2 है. केएल राहुल 146 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. जबकि डेविड मिलर 1 गेंद में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.

17:06 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS LIVE: दिल्ली को लगा दूसरा झटका, नितीश राणा हुए आउट

नितीश राणा 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 220/2 है. युजवेंद्र चहल ने नितीश राणा को अपना शिकार बनाया.

---विज्ञापन---

17:01 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS LIVE: केएल राहुल का तूफान नहीं थम रहा

केएल राहुल शतक बनाने के बाद भी नहीं रुक रहे हैं. उन्होंने 55 गेंदों में 127 रन बना दिए हैं. दिल्ली 16.2 ओवर में 127 रन बना चुकी है. नितीश भी 37 गेंदों में 73 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

16:52 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS LIVE: केएल राहुल ने ठोका शतक, बड़े स्कोर की ओर दिल्ली

केएल राहुल ने दमदार शतकीय पारी खेली है. वह 50 गेंदों में 109 रन बनाकर खेल रहे हैं. 15.2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 196/1 है, दिल्ली बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है. दूसरी तरफ नितीश राणा 36 गेंदों में 72 रन बनाकर खेल रहे हैं.

---विज्ञापन---

16:38 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS LIVE: 150 के पार हुआ स्कोर

12.4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 152/2 है. केएल राहुल 37 गेंदों में 72 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि नितीश राणा ने 33 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. दोनों बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी से पंजाब के होश उड़ा रहे हैं.

16:31 (IST) 25 Apr 2026
DC vs PBKS Live Score: नितीश राणा ने ठोका अर्धशतक

केएल राहुल के बाद नितीश राणा ने भी अर्धशतकीय पारी खेल दी है. वह 30 गेंदों में 55 रन बनाकर खेल रहे हैं. नितीश अब तक 8 चौके और 1 छक्का अपने नाम कर चुके हैं. 11.4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 132/1 है.

---विज्ञापन---

Punjab Kings Beat Delhi Capitals By 6 Wickets: फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स ने एक हाई वोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. मैच में केएल राहुल और नीतीश राणा का तूफान देखने को मिला, लेकिन श्रेयस अय्यर ने उनकी सारी मेहनत बेकार कर दी. डीसी को उनकी खराब फील्डिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा पीबीकेएस ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा.

केएल राहुल-नीतीश राणा का तूफान

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम की शुरुआत थोड़ी खराब रही, ओपनर पथुम निशंका महज 11 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह के शिकार बने. हालांकि इसके बाद पंजाब किंग्स विकेट के लिए तरस गई क्योंकि मैदान केएल राहुल और नीतीश राणा का तूफान देखने को मिला. राहुल ने 112 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 226.86 रहा. नीतीश राणा ने भी 44 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 91 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.81 का रहा. हालांकि नीतीश जैसे ही शतक की तरफ बढ़ रहे थे, तभी जेवियर बार्टलेट ने उन्हें श्रेयास अय्यर के हाथों कैच आउट करा दिया. चौथे नंबर पर आए डेविड मिलर ने 3 रन का योगदान दिया और इस तरह 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बने.

---विज्ञापन---

श्रेयस अय्यर ने किया दिल्ली का काम तमाम

265 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत दी. पावरप्ले में उन्होंने बिना कोई विकेट खोए 116 रन बना लिए थे. तभी अक्षर पटेल ने 7वें ओवर में मेहमान टीम को झटका देते हुए प्रियांश आर्य को 43 रन (17 गेंद) के निजी स्कोर पर समीर रिजवी के हाथों कैच आउट करा दिया. इसके बाद 8वें ओवर में ही कुलदीप यादव ने शतक की तरफ बढ़ रहे प्रभसिमरन सिंह को 73 रन (26 गेंद) के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू आउट करा दिया. 10वें ओवर में कूपर कोनली को 17 के स्कोर पर कुलदीप ने क्लीन बोल्ड कर दिया. नेहाल वढेरा को विपराज निगम ने 25 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद करुण नायर ने श्रेयस अय्यर के 2 कैच छोड़े. अय्यर ने 36 गेंदों में 71 रन बनाकर मैच को अपने तरफ मोड़ लिया और अपनी टीम का स्कोर 18.5 ओवर में 265/4 तक पहुंचा दिया.

---विज्ञापन---

Delhi Capitals vs PBKS Playing 11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---