हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DC vs MI, WPL 2025 Final: कब-कहां और कैसे देखें WPL फाइनल? कांटे की जंग के लिए दोनों टीमें तैयार

DC vs MI, WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 14 फरवरी को हुआ था। लगभग एक महीने बाद टूर्नामेंट को 2 फाइलिस्ट मिल चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 46 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। महिला प्रीमियर लीग 2025 फाइनल में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल पर टॉप रहते हुए फाइनल में सीधा एंट्री मारी थी, जबकि मुंबई को गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर खेलना पड़ा था।

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। ये मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाला मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी।

पहले खिताब की तलाश में दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेगी, जबकि मुंबई इंडियंस अपने दूसरे खिताब को जीतने की नियत से उतरेगी। महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण साल 2023 में खेला गया था और खिताब भी मुंबई इंडियंस ने जीता था। जबकि आरसीबी ने दूसरा खिताब जीता था।

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी, जिन्तिमनी कलिता, सैका इशाक, कीर्तन बालाकृष्णन, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईटन।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मारिजैन कैप, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस, टिटास साधु।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola