IPL 2025: अरुण जेटली स्टेडियम बना WWE का रिंग, स्टैंड में चले जमकर लात-घूंसे, Video हुआ वायरल
DC vs MI Match Fight Between Fans: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2025 का 29वां मैच खेला गया।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

DC vs MI Match Fight Between Fans: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2025 का 29वां मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 12 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की। मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिल्ली के बल्लेबाज करुण नायर के बीच थोड़ी बहस हुई, वहीं दर्शक दीर्घा में भी फैंस के बीच झगड़ा हो गया।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस के बीच जोरदार मारपीट हुई। इस दौरान लोग एक-दूसरे को लात-घूंसे मारते हुए दिखाई दिए। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 48 सेकेंड तक देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को एक महिला और एक पुरुष पीट रहे हैं, फिर वह व्यक्ति उन्हें धक्का दे देता है और दोनों गिर जाते हैं। इस बीच एक बुजुर्ग के साथ नीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति की भी हाथापाई होती है। बाद में बाकी लोग आकर स्थिति को शांत करते हैं और महिला को उठाते हैं। फिर सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचते हैं और सब अपनी सीटों पर बैठ जाते हैं। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फैंस के बीच लड़ाई किस वजह से हुई।
A fight between fans at the Arun Jaitley stadium last night. pic.twitter.com/UYXmAZbg1c
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 14, 2025
इस मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिल्ली के बल्लेबाज करुण नायर के बीच कहासुनी हुई। दरअसल, नायर मुंबई के गेंदबाजों की अच्छे से पिटाई कर रहे थे। जब नायर 48 रन पर थे, तब बुमराह के ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने दो रन लिए और अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन, दूसरे रन के दौरान नायर बुमराह से टकरा गए, जो बुमराह को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। फिर ड्रिंक्स-ब्रेक के समय दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई। बुमराह ने करुण से कहा कि जिस जगह तुम दौड़कर आए, वो मेरी जगह थी। इसके बाद करुण ने भी बुमराह को जवाब दिया। फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या आए और दोनों को अलग-अलग रहने की सलाह दी, जिससे मामला शांत हो गया। रोहित शर्मा भी साइड से कुछ कहते हुए दिखाई दिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: