DC vs KKR Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 16वां मुकाबला बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (वाईजैक) में होगा। लीग के 17वें सीजन में KKR का प्रदर्शन अब तक उम्दा रहा है। टीम ने अपने दोनों ही मुकाबले जीते हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने 3 में से सिर्फ 1 मैच जीता है। ऐसे में ऋषभ पंत की कोशिश दूसरी जीत पर होगी। दोनों टीमों के बीच IPL में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।
जानें कौन किस पर भारी
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL में कड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं। लीग में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोई किसी पर भारी पड़ता नजर नहीं आता है। DC और KKR के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान कोलकाता ने 16 मैच जीते हैं। साथ ही दिल्ली को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। इस दौरान एक मैच बेनतीजा भी रहा है। 3 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में ऋषभ पंत की कोशिश जीत के साथ बराबरी करने पर होगी।
दिल्ली ने चेज करते हुए जीते 10 मैच
DC और KKR के बीच मुकाबलों में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। साथ ही टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 मैच जीते हैं। दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR को 9 मुकाबलों में विजय प्राप्त हुई है।
वाइजैक में दोनों टीमों के आंकड़े
वाइजैक में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 3 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वाइजैक में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 मैच जीता है। दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस मैदान पर 1 ही मैच खेला है। इस दौरान KKR को हार का मुंह देखना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: RCB vs LSG: विराट और नवीन उल हक का फिर होगा आमना-सामना, क्या फिर दिखेगी गर्मा-गर्मी
ये भी पढ़ें: World Cup 2011 Memory: टीम इंडिया को 1 या 2 नहीं 10 खिलाड़ियों ने बनाया था चैंपियन, देखें सभी के कैसे थे आंकड़े
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines