DC vs KKR Dream Team: आरसीबी के खिलाफ मिली हार को भुलाकर दिल्ली के दबंग अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर की मेजबानी करेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो वाला हो चुका है। केकेआर 9 मैचों में सिर्फ 3 में ही जीत का स्वाद चख सकी है, जबकि 5 मुकाबले में रहाणे की सेना को हार का मुंह देखना पड़ा है। दूसरी ओर, दिल्ली केकेआर के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को बचे हुए 5 मैचों में से तीन में जीत दर्ज करनी होगी। आइए आपको बताते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में वो कौन से ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो आपकी किस्मत को रातोंरात पलट सकते हैं।
दो विकेटकीपर को रखना होगा सही
विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और अभिषेक पोरेल शानदार चॉइस होंगे। राहुल का बल्ला इस सीजन जमकर गरजा है। 8 मैचों में राहुल 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 364 रन ठोक चुके हैं। वहीं, अभिषेक ने भी बतौर ओपनर दिल्ली के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है। ग्रैंड लीग में आप अभिषेक को कप्तान के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
तीन बल्लेबाज होंगे असरदार
अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और ट्रिस्टन स्टब्स पर आप ड्रीम टीम में भरोसा दिखा सकते हैं। रहाणे केकेआर के उन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, जो इस सीजन लय में दिखाई दिए हैं। रघुवंशी ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। स्टब्स ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए कुछ धमाकेदार पारियां खेली हैं।
ये 3 ऑलराउंडर करा सकते हैं मौज
सुनील नरेन एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें आप अपनी ड्रीम टीम से बाहर नहीं रख सकते हैं। नरेन बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने का दमखम रखते हैं। अक्षर पटेल भी आईपीएल 2025 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। अक्षर चार ओवर का स्पेल डालेंगे और इसके साथ ही वह बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। रसेल भले ही अच्छी फॉर्म में ना हों, लेकिन वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।
गेंदबाजों की तिकड़ी करेगी कमाल
गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती सबसे अच्छे विकल्प होंगे। स्टार्क अपनी रफ्तार के दम पर खूब कहर बरपा रहे हैं। वहीं, कुलदीप की फिरकी का जादू भी सिर चढ़कर बोला है। वरुण दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हो सकते हैं।
DC vs KKR Dream Team
विकेटकीपर – केएल राहुल (कप्तान), अभिषेक पोरेल
बल्लेबाज- अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर – सुनील नरेन (उपकप्तान), अक्षर पटेल, आंद्रे रसेल
गेंदबाज- मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
11 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
14 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
22 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
24 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines