DC vs GT Playing 11: IPL 2024 के 40वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों में दूसरी बार टक्कर हो रही है। 17वें सीजन के 32वें मैच में जब दोनों टीमें भिड़ी थीं तो दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया था। ऐसे में शुभमन गिल के पास पिछल हार का बदला लेने का मौका भी है।
दिल्ली कैपिटल्स कर सकती एक बदलाव
गुजरात टाइटंस अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। ऐसे में टीम विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी। पिछले मैच में GT ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया था। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। चोट के कारण तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पिछला मैच नहीं खेले थे। उन्होंने कंधे में अकड़न की शिकायत की थी और ऐन मौके पर मैच से बाहर हो गए थे। ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ईशांत की वापसी हो सकी है। हालांकि, ईशांत की चोट पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, संदीप वारियर, मोहित शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: साई सुदर्शन, शरथ बीआर, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: पृथ्वी शॉ, शाई होप, प्रवीण दुबे, रसिख दार सलाम, सुमित कुमार।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पूर्व BCCI अध्यक्ष ने विकेटकीपर पर खत्म किया सस्पेंस, बताया कौन खेल सकता है विश्व कप
ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: विराट कोहली अभी भी मानते हैं अंपायर ने की गलती, गेंद को बताया ‘अनप्लेबल बीमर!’
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
57 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines