हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs GT Highlights: दिल्ली को हराकर गुजरात ने चखा जीता का स्वाद, आखिरी गेंद पर मारी बाजी

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Highlights: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत हासिल कर ली. दिल्ली में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 211 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी.

विज्ञापन
IPL 2026, DC vs GT Highlights

Live Updates

23:39 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस ने 1 रन से जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 211 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी. दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों पर 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली. राहुल के अलावा, पथुम निसांका ने 24 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 41 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. वहीं, गुजरात की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया.

23:29 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली को लगा 7वां झटका

आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली को विप्रज निगम के रूप में 7वां झटका लगा. विप्रज 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए. अब टीम को जीत के लिए 4 गेंदों पर 9 रनों की जरूरत है.

23:17 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों पर 36 रन

दिल्ली ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं और टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 36 रनों की जरूरत है. फिलहाल डेविड मिलर 18 रन और विप्रज निगम 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

23:12 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: सिराज ने केएल राहुल को किया चलता

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया. सिराज ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया है. राहुल ने 52 गेंदों पर 92 रन बनाए. 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 166 रन है और टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 45 रनों की जरूरत है.

23:09 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन

17वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में 5वां झटका लगा. स्टब्स सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. उन्हें साई सुदर्शन ने डायरेक्ट थ्रो कर रन आउट किया.

23:04 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 4 ओवर में 53 रन

GT के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं. अब दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों पर 53 रन चाहिए. फिलहाल केएल राहुल 87 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:58 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: शतक की ओर बढ़ रहे हैं राहुल

केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह शतक के करीब हैं. अब तक राहुल 44 गेंदों में 81 रन बनाकर खेल रहे हैं. दिल्ली को जिताने के लिए राहुल एक छोर से भरपूर प्रयास कर रहे हैं.

22:50 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: अक्षर पटेल लौटे पवेलियन

डेविड मिलर रिटायर्ड हर्ट हुए थे, इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे अक्षर पटेल खासा प्रभावित नहीं कर सके. वह 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. दिल्ली को चौथा झटका लगा है. 14.1 ओवर के बाद स्कोर 139/4 है.

22:36 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: 12 ओवर का खेल खत्म

12 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 118/3 है. डेविड मिलर 5 और केएल राहुल 64 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दिल्ली को 48 गेंदों में 93 रन जीत के लिए चाहिए.

22:29 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: राशिद खान ने समीर रिजवी को भेजा पवेलियन

10वें ओवर की आखिरी गेंद राशिद खान ने दिल्ली को एक और बड़ा झटका दिया. राशिद ने शानदार फॉर्म में चल रहे समीर रिजवी को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया. 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन है और टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 110 रन चाहिए.

22:27 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

10वें ओवर की 5वीं गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को नीतिश राणा के रूप में दूसरा झटका लगा. नितीश सिर्फ 5 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए.

22:20 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: केएल राहुल ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

केएल राहुल ने GT के शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. राहुल ने सिर्फ 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े.

22:16 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

9वें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा. निसांका 24 गेंदों पर 41 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए. 8.1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 76 रन है.

22:05 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली ने पावरप्ले में बनाए 63 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने GT के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 63 रन बना लिए हैं. टीम को अब जीत के लिए 80 गेंदों पर 148 रनों की जरूरत है. फिलहाल पथुम निसांका 35 रन केएल राहुल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:54 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली की अच्छी शुरुआत

केएल राहुल और पथुम निसांका ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई है. टीम ने 4 ओवर में बिना किसी नकुसान 36 रन बना लिए हैं. फिलहाल राहुल 19 रन और निसांका 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:34 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल और पथुम निसांका पारी की शुरुआत करने आए हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंक रहे हैं.

21:21 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात ने दिया 211 रनों का टारगेट

आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 211 रनों का बड़ा टारगेट रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. गिल ने 72 रन, बटलर ने 52 रन और सुंदर ने 55 रन बनाए. इनके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 14 और साई सुदर्शन ने 12 रन जोड़े. वहीं, दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला.

21:17 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा चौथा झटका

20वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चौथा झटका लगा. सुंदर 32 गेंदों पर 55 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए.

21:09 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: लुंगी एनगिडी ने शुभमन गिल को किया चलता

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा. गिल को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा. गिल 45 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए. 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 185 रन है.

20:48 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

GT के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. गिल ने 33 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 162 रन है.

20:41 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात ने 12 ओवर में बनाए 133 रन

गुजरात टाइटंस ने DC के खिलाफ 12 ओवर में 2 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं. 12वें ओवर में विप्रज निगम ने 23 रन लुटा दिए. फिलहाल वाशिंगटन सुंदर 30 रन और शुभमन गिल 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:22 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात का स्कोर 100 के पार

गुजरात टाइंटस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 26 रन और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:12 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका

8वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात को जोस बटलर के रूप में दूसरा झटका लगा. बटलर 27 गेंदों पर 52 रन बनाकर पवेलियल लौटे. उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया. 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 85 रन है.

20:08 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में बनाए 68 रन

गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं. फिलहाल जोस बटलर 47 रन और शुभमन गिल 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 23 गेंद पर 49 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

19:59 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: जोस बटलर ने मुकेश के ओवर में कुटे 28 रन

पारी के 5वें ओवर में जोस बटलर का जलवा देखने को मिला. बटलर ने मुकेश कुमार के इस ओवर में 3 छक्के और एक चौके के साथ 28 रन बना डाले. 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 63 रन है.

19:44 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा. सुदर्शन 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हो गए. टीम ने सिर्फ 18 रन पर एक विकेट गंवा दिया है. तीसरे नंबर पर जोस बटलर बललेबाजी करने आए हैं.

19:35 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत.

दिल्ली कैपिटल्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.

19:32 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.

19:08 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.

19:07 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

19:02 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

18:55 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.

18:43 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: कैसा है दिल्ली का मौसम?

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच वाले दिन शाम 5 बजे तक हल्की बारिश की संभावना है और करीब 4 बजे के आसपास आंधी या बूंदाबांदी भी हो सकती है आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. मैच के एक दिन पहले दिल्ली में बीच-बीच में बारिश हुई थी.

18:35 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 3 मैचों में जीत हासिल की हैं.

18:30 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: समीर रिजवी पर रहेगी सबकी नजरें

इस मुकाबले में सबकी नजरें एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी पर रहने वाली हैं. 22 साल के रिजवी ने पिछले दो मुकाबलों में 160 रन बनाए हैं और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.

18:19 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

इम्पैक्ट प्लेयर - शाहरुख खान.

18:16 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर - समीर रिजवी.

18:06 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: शुभमन गिल की वापसी लगभग तय

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन DC के खिलाफ उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है.

17:39 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस को पहली जीत का इंतजार

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम को आईपीएल 2026 में अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. गुजरात को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है. गुजरात को पहले मैच में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 रन से हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल GT पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है.

17:32 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में चल रही हैं. दिल्ली की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है और 4 अंकों के साथ पॉइटंस टेबल में चौथे नंबर पर है. पहले मुकाबले में LSG को 6 विकेट से हराने के बाद दिल्ली की टीम ने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी. अब DC की टीम गुजरात को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी.

17:20 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की टीम

साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुतार, अनुज रावत, जयंत यादव, शुभमन गिल, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा.

17:19 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी दार, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.

17:17 (IST) 08 Apr 2026

DC vs GT IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की भिड़ंत

आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. एक तरफ दिल्ली की टीम की जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी, तो दूसरी तरफ गुजरात की अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

IPL 2026, Delhi Capitals vs Gujarat Titans Highlights: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की और पॉइंटस टेबल में अपना खाता खोल लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 211 रन का बड़ा टारगेट दिया था. जवाब में दिल्ली की टीम ने 8 विकेट पर 209 रन बनाए, लेकिन जीत से एक कदम दूर रह गई. दिल्ली के लिए केएल राहुल ने कमाल की पारी खेली और 52 गेंदों पर 92 रन ठोके. उनके अलावा, पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 41 रन जड़े, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए.

वहीं, गुजरात की ओर से गेंदबाजी में राशिद खान सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके. प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए थे. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. गिल ने 72 रन, बटलर ने 52 रन और सुंदर ने 55 रन बनाए. इनके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 14 और साई सुदर्शन ने 12 रन जोड़े. वहीं, दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola