DC vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स को अगर जीत की हैट्रिक लगानी है तो उन्हें 192 रन बनाने होंगे।
दिल्ली की शानदार शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। मुस्तफिजुर रहमान ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 10वें ओवर में डेविड वॉर्नर का विकेट चटकाया। मथीशा पथिराना ने वॉर्नर का शानदार कैच लपका। वॉर्नर ने 148.57 की स्ट्राइक रेट से 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
अर्धशतक से चूके पृथ्वी शॉ
11वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने पृथ्वी शॉ का शिकार किया। IPL 2024 का अपना पहला मैच खेल रहे शॉ ने 27 गेंदों पर 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके बाद ऋषभ पंत ने मिचेल मार्श के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की पार्टनरशिप हुई। पथिराना ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। मार्श ने 12 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली।
कप्तान पंत ने जड़ी फिफ्टी
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर पथिराना ने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। स्टब्स ने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल पाए। 19वें ओवर में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत कैच आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली। पथिराना की गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने पंत का कैच लिया। अक्षर पटेल 7 और अभिषेक पोरेल 9 रन बनाकर नाबार रहे। चेन्नई की ओर से पथिराना ने 3 और रवींद्र जडेजा-मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 शिकार किया।
ये भी पढ़ें: DC vs CSK: रॉकेट की रफ्तार से जा रही गेंद पर टूटे पथिराना, एक हाथ से लपका असंभव कैच
ये भी पढ़ें: IPL 2024: डेविड वॉर्नर ने IPL में बनाया खास कीर्तिमान, विराट कोहली के क्लब में हुई एंट्री
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
28 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
37 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines