Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: 5 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सीजन का लगातार तीसरा मैच अपने नाम कर लिया। इसके अलावा दिल्ली ने चेन्नई की धरती पर सीएसके को 15 साल बाद हराया। आखिरी बार दिल्ली ने सीएसके को चेन्नई में साल 2010 में हराया था, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल का बड़ा बयान सामने आया।
अक्षर पटेल ने दिया बड़ा बयान
सीएसके से मिली 25 रनों से जीत के बाद अक्षर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि लगातार 3 मैच जीतना आसान होगा। सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया, टीम का संतुलन अच्छा लग रहा है। एक कप्तान के तौर पर तीन में से तीन मैच जीतना अच्छा लग रहा है। मेरी उंगली में चोट है इसलिए मैं गेंदबाजी से खुद को बचा रहा था। हर मैच में कुछ बेहतरीन कैच और कुछ ड्रॉप भी होते हैं। एक कप्तान के तौर पर, मुझे नहीं लगता कि हमने अभी तक कोई परफेक्ट मैच खेला है। आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है, इसमें कभी भी गति बदल सकती है। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 3 मैच खेले हैं और सभी को अपने नाम किया है। टीम ने पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था और अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी।
ऐसा था मैच का हाल
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। दिल्ली को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, क्योंकि सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर 5 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। हालांकि इसके बाद मोर्चा केएल राहुल ने संभाला। उन्होंने 51 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 21, अभिषेक पोरेल ने 33 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके 20 ओवर में 158/5 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा रन विजय शंकर ने बनाए। उन्होंने 54 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। जबकि एमएस धोनी ने 26 गेंदों में 30 रन बनाए। सीएसके को 25 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा।
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
34 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines