इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, ICC रैंकिंग में रह चुका है नंबर-1

Dawid Malan: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वो काफी से इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे थे।

ind vs - 2024-08-28T142137.122

Dawid Malan: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वो काफी से इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे थे। उन्हें वनडे विश्व कप 2023 के बाद टीम में जगह नहीं मिली थी। मलान जोस बटलर के अलावा इंग्लैंड के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शतक बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी उन्हें इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद उन्हें संन्यास का ऐलान कर दिया है।

कुछ ऐसा रहा है करियर

अगर डेविड मलान के करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी-20 मैच खेले हैं। वो काफी समय तक टी-20 क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज भी थे। उन्होंने टेस्ट में 27.53 की औसत से 1,074 रन बनाए हैं।

जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 55.76 की औसत से 1,450 रन बनाए हैं। अगर टी-20 की बात करें तो उनके बल्ले से 36.38 की औसत से 1,892 रन निकले हैं। उन्होंने टेस्ट और टी-20 में 1-1 शतक और वनडे में 6 शतक बनाए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

हंड्रेड टूर्नामेंट में खेल रहे थे डेविड मलान

डेविड मलान हाल में ही इंग्लैंड में खेले गए मेंस हंड्रेड टूर्नामेंट में नजर आए थे। इस दौरान वो ओवल इन्विंसिबल टीम का हिस्सा थे। इस टीम ने इस बार खिताब भी जीता था।

2017 में मलान ने किया था डेब्यू

साल 2017 में डेविड मलान ने टी20 में डेब्यू किया था। इसी के साथ उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत हुई थी। इसी साल उन्होंने टेस्ट में भी डेब्यू किया था। उन्होंने एशेज सीरीज के दौरान अपना टेस्ट मैच खेला था। वो 2019 के बाद टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम के अहम खिलाड़ी बन गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ