David Warner Broken Bat: क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनको देखकर समझ नहीं आता है कि उन पर हंसा जाए या फिर खिलाड़ी के लिए अफसोस जताया जाए। कुछ ऐसा ही नजारा बिग बैश लीग में भी देखने को मिला, जहां अपने ही बल्ले ने बल्लेबाज को धोखा दे दिया। शॉट खेलते ही बैट टूटकर हाथ में झूल गया और सिर पर चोट दे गया सो अलग। यह अजीबोगरीब घटना सिडनी थंडर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेले गए मैच में घटी।
बल्ले ने ही दे दिया धोखा
दरअसल, यह अनोखी घटना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ घटी। वॉर्नर ने बल्ले के ठीक नीचे आई गेंद पर जोर से प्रहार किया, पर वह गैप खोजने में नाकाम रहे। हालांकि, इस शॉट को खेलते ही वॉर्नर का बल्ला टूटकर उनके हाथ में झूल गया। वॉर्नर ने बल्ला काफी तेजी से घुमाया था, जिसके चलते बैट उनके सिर पर जाकर भी लगा। सिर पर बैट लगने के बाद वॉर्नर भी पूरी तरह से हैरान रह गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि उन्हें चोट नहीं आई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वॉर्नर ने खेली धांसू पारी
डेविड वॉर्नर ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बल्ले से जमकर धमाल मचाया। पूर्व कंगारू सलामी बल्लेबाज ने 66 गेंदों पर 88 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान वॉर्नर ने 7 चौके जमाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा खेली गई धांसू इनिंग के बूते सिडनी थंडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 164 रन लगाने में सफल रही। हालांकि, वॉर्नर को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।
होबार्ट हरिकेंस ने मारी बाजी
सिडनी से मिले 165 रन के लक्ष्य को होबार्ट हरिकेंस ने हंसते-खेलते हुए हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों सलामी बल्लेबाज 32 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे गए। निखिल चौधरी ने 23 गेंदों पर 29 रन की अहम पारी खेली। हालांकि, असली धमाल टिम डेविड ने मचाया। डेविड ने सिर्फ 38 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जमाए। वहीं, क्रिस जोर्डन ने 18 रन की नाबाद पारी खेली।
संबंधित खबरें
वेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
9 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
10 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
11 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
11 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
11 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
12 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
12 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines