David Warner IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए हो रहे मेगा ऑक्शन में एक तरफ जहां भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हो रही है, तो विदेशी प्लेयर्स में टीमें काफी कम दिलचस्पी दिखा रही हैं। इंडियन प्लेयर्स के मुकाबले विदेशी खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में कम पैसे मिल रहे हैं। हालांकि, ऑक्शन के दौरान उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर अनसोल्ड रह गए। वॉर्नर को खरीदने में किसी भी टीम ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। कंगारू टीम के पूर्व ओपनर ने मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था।
वॉर्नर रहे अनसोल्ड
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में डेविड वॉर्नर के नाम पर कोई बोली नहीं लग सकी। वॉर्नर को खरीदने के लिए किसी भी टीम ने कोई भी बोली नहीं लगाई। आईपीएल 2024 में वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे। हालांकि, वॉर्नर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह 8 मैचों में सिर्फ 168 रन ही बना सके थे। वॉर्नर के बल्ले से पूरे सीजन में सिर्फ एक ही फिफ्टी निकली थी। इसके साथ ही वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। यही वजह है कि मेगा ऑक्शन में वॉर्नर को लेने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि, अभी ऑक्शन के दूसरे दिन भी वॉर्नर को टीम में शामिल करने का हर फ्रेंचाइजी के पास मौका होगा।
हैदराबाद को बनाया था चैंपियन
डेविड वॉर्नर की गिनती आईपीएल के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है। साल 2016 में वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी वॉर्नर चौथे नंबर पर हैं। इस लीग में खेले 184 मैचों में वॉर्नर 6,565 रन बना चुके हैं। वॉर्नर आईपीएल में 4 शतक और 62 अर्धशतक जमा चुके हैं। वॉर्नर आईपीएल में सर्वाधिक चौके जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines