हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CT 2025: डेविड मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास, सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड

Champions Trophy 2025 NZ vs SA: दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने शानदार शतक लगाया था। इसके साथ ही मिलर ने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन
SA vs NZ David Miller

Champions Trophy 2025 NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दूसरे सेमीफाइनल में हारकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में तीन शतक देखने को मिले, जिसमें से 2 न्यूजीलैंड और एक साउथ अफ्रीका की तरफ से लगा। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे, लेकिन इस शतक के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में डेविड मिलर ने इतिहास रचते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक

डेविड मिलर अब चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिलर ने महज 67 गेंदों पर शतक लगाया था। अपनी इस पारी के दौरान मिलर ने 10 और 4 छक्के लगाए थे। इसके साथ ही डेविड मिलर ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। सहवाग ने चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 77 गेंदों पर शतक लगाया था।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम गेंदों में शतक स्थान वर्ष
1 डेविड मिलर साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड 67 लाहौर, सेमीफाइनल 2025
2 वीरेंद्र सहवाग भारत इंग्लैंड 77 कोलंबो 2002
3 जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 77 लाहौर 2025
4 शिखर धवन भारत साउथ अफ्रीका 80 कार्डिफ 2013
5 तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका साउथ अफ्रीका 87 सेंचूरियन 2009

 

ये भी पढ़ें:- NZ vs SA: 674 रन, 3 शतक और 2 अर्धशतक, सेमीफाइनल में बन गया खास रिकॉर्ड

विज्ञापन

टूर्नामेंट से बाहर हुई साउथ अफ्रीका

न्यूजीलैंड से हारने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गई है। इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के शतक की बदौलत 362 रन बनाए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 312 रन ही बना पाई थी।

ये भी पढ़ें:- CT 2025: सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान, कीवी टीम को दी बधाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola