---विज्ञापन---

खेल angle-right

6,6,6,6,6… दासुन शनाका ने बल्ले से मचाई तबाही, सिर्फ इतनी गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक रच दिया इतिहास

Dasun Shanaka: श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज दासुन शनाका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया. इसी के साथ शनाका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

---विज्ञापन---

Dasun Shanaka fastest fifty: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और ओमान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दासुन शनाका ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि सब देखते रह गए. शनाका ने ओमान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक इतिहास रच दिया. यह उनके करियर का 7वां और टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक रहा. इसी के साथ शनाका T20I क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

दासुन शनाका ने रचा इतिहास

ओमान के खिलाफ मुकाबले में 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे दासुन शनाका ने 20 गेंदों पर 50 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए. शनाका ओमान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने साल 2023 में भारत के खिलाफ 20 गेंदों पर टी20I अर्धशतक जड़ा था.

---विज्ञापन---

T20I में श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)

  • 19 – दसुन शनाका बनाम OMA, पल्लेकेले, 2026 WC*
  • 20 – दसुन शनाका बनाम IND, पुणे, 2023
  • 21 – एम जयवर्धने बनाम KEN, जोबर्ग, 2007 WC
  • 21 – के संगकारा बनाम IND, नागपुर, 2009

ये भी पढ़ें- नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले नेट में दिखा कप्तान सूर्या का अग्रेसिव अंदाज, हार्दिक पांड्या की गेंद को ऐसे किया स्मैश

महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड ध्वस्त

इस धमाकेदार फिफ्टी के साथ ही शनाका अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जयवर्धने ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. इतना ही नहीं, 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक शनाका टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं.

T20I क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम दर्ज है. उनके बाद स्टीफन मयबर्ग, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, केएल राहुल, शोएब मलिक और रोहित शर्मा का नाम आता है. वहीं, अब दासुन शनाका भी 19 गेंदों में अर्धशतक के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • युवराज सिंह – 12
  • स्टीफन मायबर्ग – 17
  • मार्कस स्टोइनिस – 17
  • ग्लेन मैक्सवेल – 18
  • केएल राहुल – 18
  • शोएब मलिक – 18
  • रोहित शर्मा – 19
  • दासुन शनाका – 19

ये भी पढ़ें- ‘भारत बंद’ का इंडिया-नामीबिया मैच पर कितना असर? टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले से पहले दिल्ली मेट्रो ने की बड़ी तैयारी

First published on: Feb 12, 2026 01:35 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola