हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सरेआम झूठ बोल रहा है हेड कोच…', पाकिस्तान सीरीज के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट में शुरू हुआ नया विवाद

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान एक नया विवाद चर्चा में आ गया है. वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी पर झूठ बोलने का आरोप लगा है. स्टार गेंदबाज ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं. क्या है मामला. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Image Credit: X

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने 90 रनों से जीता और पाकिस्तान को हार का स्वाद चखाया. वेस्टइंडीन ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मैच से पहले पाकिस्तान के हेड कोच डैरेन सेमी पर गंभीर आरोप लगे हैं. टीम के स्टार तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने सैमी पर बड़ा बयान दिया है और उन्हें सरेआम झूठा बताया है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट में शुरू हुआ नया विवाद

अल्जारी जोसेफ को पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया है, जिसके बाद सैमी ने दावा किया कि जोसेफ ने सिलेक्शन से पहले इन्कार कर दिया था. लेकिन जोसेफ का कहना है कि वह व्यक्तिगत कारणों से टीम का हिस्सा नहीं हैं. सैमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जोसेफ को टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया था. लेकिन उन्होंने खुद को ही टीम से अलग कर दिया.

अब जोसेफ ने सैमी के इस बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे. उन्होंने ये भी कहा कि सारी बातें सैमी से पहले ही हो चुकी थी.

विज्ञापन

जोसेफ ने क्या कहा ?

जोसेफ ने इस विषय पर कहा “मैंने और हेड कोच ने बात की थी. मैंने सीडब्ल्यूआई से भी बात की है और आपको पता होगा कि सीडब्ल्यूआई ने जो बयान जारी किया है उसमें निजी कारणों का जिक्र है. सैमी लंबे समय से इस खेल से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें अच्छी तरह पता है कि उस बयान का क्या असर होगा, इसलिए सच कहूं तो सैमी के बयान के बारे में कुछ नहीं कहना है. मैं पूरे एक साल से खेल से बाहर था. दूसरी बार स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के बाद मैंने इतने लंबे समय तक इंटरनेशनल लेवल पर नहीं खेला है. मुझे खुद पता था कि मेरा शरीर एक और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार नहीं है. इसलिए डैरेन सैमी का बयान पूरी तरह विवादित है.”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola