विराट कोहली को प्रपोज करने वाली खिलाड़ी अचानक RCB में हुई शामिल, आगामी सीजन में मचाएगी तहलका!

Danni Wyatt: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। RCB टीम में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज की एंट्री हुई है।

Virat Kohli (2)

Danni Wyatt: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वॉयट आगामी सीजन के लिए आरसीबी में शामिल हो गई हैं। उन्हें पिछले सीजन यूपी वॉरियर्स ने खरीदा था। लेकिन वह टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाई थीं। अब आगामी सीजन के लिए वह आरसीबी में शामिल हो गई हैं। डैनी वॉयट साल 2014 में विराट कोहली को प्रपोज कर चुकी हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली को किया प्रपोज

साल 2014 में डैनी वॉयट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विराट कोहली को शादी करने का प्रपोज कर चुकी हैं। हालांकि बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सिर्फ एक मजाक था। साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा को डैनी वॉयट ने शादी की शुभकामनाएं भी दी थी। हालांकि साल 2024 में डैनी वॉयट ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जी हॉज से शादी रचाई थी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा किया था।

विज्ञापन

30 लाख रुपये में यूपी ने किया था साइन

33 साल की इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वॉयट को यूपी वरियर्स ने उन्हें ऑक्शन में 30 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल सकी थीं। बता दें कि वॉयट ने अभी तक वुमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू नहीं किया है।

इंटरनेशनल खेलने का अच्छा खासा अनुभव

डैनी वॉयट ने इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट मैच में 32.25 की औसत के साथ 129 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 112 वनडे मैच में 23.25 की औसत के साथ 1907 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक के अलावा 5 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं 164 टी-20 मैच खेलने वाली डैनी वॉयट ने 22.91 की औसत के साथ 2979 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक के अलावा 16 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। फिलहाल वह वुमेंस बिग बैश लीग में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ